मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

Gujarat Elections 2022: दूसरे चरण का मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 58.68% मतदान

Gujarat Assembly polls 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त हुए। दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 58.68% मतदान दर्ज किया गया| गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 जिलों की 93…

Gujarat Elections 2022: दूसरे चरण का मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 58.68% मतदान
Gujarat Elections 2022: दूसरे चरण का मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 58.68% मतदान | फ़ोटो: TVL News

Gujarat Assembly polls 2022:  गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त हुए। दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 58.68% मतदान दर्ज किया गया|  गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर आज सोमवार को मतदान समाप्त हो गया|चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।



 गुजरात चुनाव अपडेट


शाम 5 बजे तक लगभग 58.68% मतदान दर्ज

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 58.68% मतदान दर्ज किया गया|



दूसरे चरण के मतदान समाप्त हुए

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त हुए। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT मशीन को सील किया। 



दिव्यांग व्यक्ति ने नडियाद में वोट डाला

नडियाद में एक दिव्यांग (दोनों हाथों से) व्यक्ति ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपना वोट डाला।



PM मोदी रोड शो निकाल रहे हैं, प्रचार में बच्चों का दुरुपयोग कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग चुप है:कांग्रेस

कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है| कांग्रेस का आरोप है कि वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है| कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'गुजरात में हमारे आदिवासी विधायक कांति लाल खराडी पर रात 02:30 बजे जानलेवा हमला किया गया। MLA को जंगल में छिपकर जान बचानी पड़ी, लेकिन चुनाव आयोग चुप है। PM मोदी रोड शो निकाल रहे हैं, प्रचार में बच्चों का दुरुपयोग कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग चुप है। 



कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ' पीएम मोदी वोट देने के लिए निकलते हैं तो ढाई घंटे का रोड शो करते हैं| मीडिया तो मजबूरी में दिखाता है, पर चुनाव आयोग की क्या मजबूरी है? जिन चैनलों ने पीएम का रोड शो लाइव दिखाया, वो अपने विज्ञापन दर के हिसाब से बीजेपी को बिल भेजें. हम ऐसी कोशिश करेंगे कि ये चुनाव खर्चे में जोड़ा जाए. चुनाव आयोग इसपर कोई संज्ञान क्यों नहीं लेता है| खेड़ा ने आगे कहा, 'चुनाव आयोग शिकायत नहीं सुनता, क्योंकि वो डरा हुआ है. हम इसे जल्द की कानूनी तौर पर उठाएंगे|



3 बजे तक 50.51% मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 3 बजे तक 50.51% मतदान हुआ|



दोपहर 1 बजे तक 34.74% मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.74% मतदान हुआ।



AAP पहले चरण में 51 से ज़्यादा और दूसरे में 52 से ज़्यादा सीटें जीतेगी: गढ़वी

आम आदमी पार्टी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने अहमदाबाद के विद्यासागर हाई स्कूल में वोट डाला। गढ़वी  ने कहा,'मेरी लोगों से अपील है कि भारी संख्या में घरों से निकल कर मतदान करें। लोकतंत्र के लिए मतदान करना बेहद ज़रूरी है। मुझे उम्मीद है कि AAP पहले चरण की 89 सीटों में 51 से ज़्यादा और दूसरे चरण के मतदान में 52 से ज़्यादा सीटें जीतेगी|




PM मोदी की मां हीराबेन मोदी नेवोट डाला

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए रायसन प्राइमरी स्कूल में वोट डाला।



सोमा मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमा मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला। उन्होंने कहा, "मतदाताओं को संदेश देना चाहता हूं कि अपने मत का सही उपयोग करें और ऐसी पार्टी को वोट दिया जाए जो देश की उन्नति करे।"



गुजरात में बुरी तरह हारेगी भाजपा

गुजरात विधानसभा चुनाव पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''मुझे उम्मीद है कि भाजपा गुजरात में बुरी तरह हारेगी|



अमित शाह ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला| उन्होंने कहा,''मैं सभी से वोट डालने की अपील करता हूं, खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवा लड़कियों और लड़कों को वोट डालना चाहिए|



सुबह 11 बजे तक 19.17% मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 19.17% मतदान हुआ।



मतदान करना हमारा अधिकार,मतदाताओं को मतदान जरूर करना चाहिए: गुजरात की पूर्व CM आनंदीबेन पटेल

अहमदाबाद (गुजरात): यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिलाज अनुपम स्कूल में मतदान किया। उन्होंने कहा,"मतदान करना हमारा अधिकार है इसलिए सभी मतदाताओं को मतदान जरूर करना चाहिए। हमें ये अधिकार प्राप्त हुआ है तो हमें इस अधिकार का उपयोग कर भारत को अव्वल नंबर पर पहुंचाना चाहिए।"



हार्दिक पटेल ने अहमदाबाद में वोट डाला

भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने अहमदाबाद के चंद्रनगर प्राथमिक विद्यालय में अपना वोट डाला।



लोकतंत्र का यह उत्सव है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दूसरे चरण में मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, लोकतंत्र का यह उत्सव है| इसे मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया। मैं इसके लिए अभिनंदन करता हूं। मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं| उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत की लोकंतत्र की प्रतिष्ठा बढ़े इस प्रकार से चुनाव का संचालन करने की महान परंपरा विकसित की है|




कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने गांधीनगर में मतदान किया

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।




ज्यादा से ज्यादा वोट ???र लोकतंत्र को मजबूत करें: दिल्ली के LG वीके सक्सेना की लोगों से अपील

गुजरात: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अहमदाबाद में मतदान किया।  उन्होंने कहा, "हर व्यक्ति को वोट डालना चाहिए और आज मैं सभी से यही अपील करूंगा कि वो ज्यादा से ज्यादा वोट करें और लोकतंत्र को मजबूत करें।"



सुबह 11 बजे तक 19.17% मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान हुआ।




PM मोदी ने रानिप में मतदान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान किया।



आज गुजरात में लोकशाही पर्व..: भूपेंद्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शिलाज अनुपम स्कूल में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा,''आज गुजरात में लोकशाही पर्व मनाया जा रहा है, आज गुजरात में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी जनता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने में हिस्सा लेंगे और भारी मतदान करेंगे|



कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन, भारी बहुमत मिलेगा

कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह सोलंकी ने बोरसद में अपना वोट डाला।  उन्होंने कहा, "प्रथम चरण में कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिला था और आज भी हर बूथ पर मतदाताओं की भीड़ है, कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है आने वाले 8 तारीख को कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा।"




बीजेपी प्रत्याशी रोकड़िया ने जेतालपुर में वोट डाला

वडोदरा के मेयर और बीजेपी प्रत्याशी केयूर रोकड़िया ने जेतालपुर में वोट डाला। 



सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें: हार्दिक पटेल

भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा, "मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वो मतदान जरूर करें। बीजेपी ने जो गुजरात के लिए काम किया है तो सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें|



प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट ने किया,'' गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, विशेष रूप से युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील है। मैं सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद में वोट डालूंगा: 



8:04 AM · Dec 5, 2022 

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सोमवार को 8 बजे शुरू हुआ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।