मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने दावा किया है कि 'भाजपा में खूब खलबली मची हुई है। अगर शुरूआत हो गई तो इसमें से कम से कम 100 सांसद एक साथ टूट कर आएंगे| केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन आज भी जारी है| तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज 86वां दिन है|
तीनों कृषि कानूनों को लेकर पिछले 85 दिनों से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को और मजबूत करने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में किसानों की राजधानी कहे जाने वाले सिसौली कस्बे में बुधवार को एक मासिक पंचायत का आयोजन किया गया था| इस पंचायत में खाप चौधरियों के साथ जिले के कई गांव से किसान पहुंचे|
मुजफ्फरनगर में पंचायत में मंच से बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सरकार पर खुलकर निशाना साधा| नरेश टिकैत ने कहा कि ,''भाजपा में खूब खलबली मची हुई है।अगर शुरूआत हो गई तो इसमें से कम से कम 100 सांसद एक साथ टूट कर आएंगे। सब को दिख रहा है कि आने वाला समय में तुम्हारे साथ क्या होगा, आने वाला कल कितना खतरनाक होगा|
नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के प्रतिनिधियों या नेताओं को शादी या Functions का कार्ड न दिया जाए| यह आदेश है... अब से हमारा अगर कोई व्यक्ति शादी के लिए निमंत्रण देता है और वह इस निमंत्रण पर शादी में पहुंचता है, तो कार्ड देने वाले पर 100 लोगों को स्पेशल खाना देने का दंड रखा जाएगा|
नरेश टिकैत ने कहा कि,''इसे आदेश माने या सलाह पर विचार करें... किसी को भी उन्हें (भाजपा नेताओं को) निमंत्रण (Functions के लिए) नहीं भेजना है| नरेश टिकैत ने कहा कि,'अगर किसी ने भेजा तो इसके बारे में हमें बताएं और अगले दिन उस व्यक्ति (जो निमंत्रण भेजता है) को 100 लोगों के लिए भोजन देने होगा|