नई दिल्ली:पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की बढ़ती कीमतें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है| रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। लगातार आज 11वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है| पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर मोदी सरकार पर कांग्रेस हमालवर है|
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''भारत सरकार मानती है कि आज पेट्रोल की लागत 32.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की लागत 33.46 रुपये प्रति लीटर है। फिर आप पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर क्यों बेच रहे हैं। सरकार ने डीजल पर 820% अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और पेट्रोल पर 258% अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगा दी है|
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,''बीजेपी का नया नाम बन गया है भयंकर जन लूट पार्टी। 1 मई 2019 से आज तक पेट्रोल की कीमतों में 15.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 15.33 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मई 2019 से आज तक 200 बार के लगभग पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं|
'''''‘ईंधन-टैक्स-जीवी’ मोदी सरकार देश की जनता के लिए बनी अभिशाप..... मई 2014 से आज तक पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगा की 21.50 लाखCr की लूट.... BJP का नया नाम- ‘भयंकर जनलूट पार्टी’| कांग्रेस मांग करती है कि मोदी सरकार तेल लूट बंद कर देश की जनता को पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती कर राहत दे''''
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,''मोदी सरकार ने मई 2014 से आज तक पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगा कर 21 लाख 50 हज़ार करोड़ की लूट इस देश की जनता से की है। भाजपा का अब नया नाम बन गया है - ‘भयंकर जनलूट पार्टी|
सुरजेवाला ने कहा,''11 दिन से लगातार देश में पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। 1 मई 2019 के बाद आज तक पेट्रोल की कीमतों में 15.21 रुपए प्रति लीटर व डीजल की कीमतों में 15.33 रुपए प्रति लीटर का इजाफ़ा हुआ है| एक तरफ चौतरफा महंगाई की मार है तथा दूसरी तरफ डीजल-पेट्रोल-गैस के दामों की भरमार है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपए पार और डीजल 90 रुपए पार हो गया है|
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''शर्मनाक बात यह है कि पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर खुली लूट करने के बावजूद भाजपा सरकार इसका दोष भी कांग्रेस पर मढ़कर अपना पीछा छुड़ाना चाहती है|
सुरजेवाला ने कहा,''21, 50,00,000 करोड़ की लूट की सच्चाई : - 26 मई, 2014 को कच्चे तेल की कीमत थी $108.05 प्रति बैरल। 19 फरवरी, 2021 को कच्चे तेल की कीमत है $63.65 प्रति बैरल| इसके बावजूद मई, 2014 में पेट्रोल की कीमत 71.51 रुपए प्रति लीटर थी, जो आज बढ़कर 90.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है यानि कच्चे तेल की कीमत 41% कम हो गई पर पेट्रोल की कीमत 26% बढ़ गई|
इसी प्रकार मई 2014 में डीजल की कीमत 57.28 रुपए प्रति लीटर थी, जो आज बढ़कर 80.60 रुपए प्रति लीटर हो गई है यानि कच्चे तेल की कीमत 41% कम हो गई पर फिर भी डीजल की कीमत 40.7% बढ़ गई | आज यानि 19 फरवरी, 2021 को कच्चे तेल की कीमत के आधार पर देश में पेट्रोल की कीमत 32.72 रुपए तथा डीजल की कीमत 33.46 रुपए होनी चाहिए
21, 50,00,000 करोड़ की लूट की सच्चाई : - मोदी सरकार 32 रुपए प्रति लीटर का पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर में क्यों बेच रही है? उसी प्रकार 34 रुपए प्रति लीटर का डीजल 80 रुपए प्रति लीटर में क्यों बेच रही है?... मोदी सरकार 32 रुपए प्रति लीटर का पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर में क्यों बेच रही है? उसी प्रकार 34 रुपए प्रति लीटर का डीजल 80 रुपए प्रति लीटर में क्यों बेच रही है?
21,50,00,000 करोड़ की लूट की सच्चाई : - मई 2014 से जनवरी 2021 तक मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर जनता की जेब से 21 लाख, 50 हजार करोड़ कमाए हैं। अकेले 2020–21 में पेट्रोल- डीजल पर भारत सरकार ने टैक्स लगा 3,46,100 करोड़ रुपए कमाए। ये पैसा कहाँ गया? ... मोदी सरकार के कार्यकाल में घरेलू कच्चे तेल का उत्पादन 53,66,000 मीट्रिक टन गिर गया है। यूपीए I व II के कार्यकाल में घरेलू कच्चे तेल का उत्पादन देश के कुल कच्चे तेल की खपत का 23.4% था|
21,50,00,000 करोड़ की लूट की सच्चाई : - मोदी सरकार के 6 सालों में घरेलू कच्चे तेल का उत्पादन कम होकर 15.8% हो गया है। सच्चाई यह है कि घरेलू कच्चे तेल का उत्पादन साल 2020 में पिछले 18 साल में सबसे निचले पायदान पर है। क्या मोदी सरकार इसका कारण बताएगी?... सच्चाई यह है कि कच्चे तेल का घरेलू उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी ONGC का बजट ही मोदी सरकार ने काट दिया। साल 2020-21 में ONGC का बजट 32,501 करोड़ रुपए था जो इस साल कम करके 29,800 करोड़ रुपए कर दिया है:
सुरजेवाला ने कहा,''यही नहीं गुजरात की डूबी हुई कंपनी – ‘गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन- GSPC’ को जबरन ONGC को बेचकर ONGC को इस बात के लिए मजबूर किया गया कि वह 25 हज़ार करोड़ रुपए का कर्जा ले.... यही नहीं ONGC के कच्चे तेल की खोज का बजट भी साल 2014 में 11,687 करोड़ रुपए था, जो साल 2020 में घटकर 4,330 करोड़ रुपए हो गया है| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मांग है कि मोदी सरकार तेल की लूट बंद करे तथा देश के 130 करोड़ लोगों को पेट्रोल- डीजल के दामों में कटौती कर राहत दे|#RollBackModiTax