पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) पर दिये बयान पर राजनीतिक घमासान जारी है| इस बीच CM नीतीश कुमार के 'जनसंख्या नियंत्रण' पर बयान का मामला मुजफ्फरपुर के CJM Court में पहुंच गया है| CM नीतीश कुमार के कल यानि मंगलवार को विधानसभा में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर दिए गए बयान पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की सुनवाई 25 नवंबर को होगी| CM हालांकि नीतीश कुमार ने बयान पर माफी मांग ली है|
मंगलवार को राज्य विधानसभा में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की भूमिका को समझाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की सुनवाई 25 नवंबर को होगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बुधवार को जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए अपने बयान पर विधानसभा में माफी मांग ली है| विपक्षी नेताओं ने बिहार विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपमानजनक शब्दों पर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार विधानसभा के अंदर विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।"
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानि मंगलवार को विधानसभा में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए ऐसी टिप्पणी की थी, जिसकी खूब आलोचना हो रही है|
फिलहाल, आज बुधबार को CM नीतीश कुमार ने अपनी इस टिप्पणी पर विधानसभा के बाहर और विधानसभा में सीएम ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांग ली हैं| उन्होंने कहा कि अगर मेरी टिप्पणी की इतनी निंदा हो रही है और मेरी बात गलत है तो मैं अपनी बात वापस ले रहा हूं.... अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग रहा हूं|
ये भी पढ़ें: 'लड़का- लड़की की शादी होती, 'शादी के बाद लड़का 'रोज रात'.....': CM नीतीश कुमार के बयान पर छिड़ा संग्राम
विधानसभा के बाहर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "अगर मेरी बात से लोगों को किसी प्रकार का ठेस पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं...मैं अपनी बात को वापस लेता हूं..."