मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 सितंबर 2026

“मैं अपनी बात को वापस... ”: CM नीतीश कुमार ने अपने विवादित बयान पर माफी मांगी

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए अपने बयान पर विधानसभा में माफी मांग ली है| विपक्षी नेताओं ने बिहार विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपमानजनक शब्दों पर…

“मैं अपनी बात को वापस... ”: CM नीतीश कुमार ने अपने विवादित बयान पर माफी मांगी
“मैं अपनी बात को वापस... ”: CM नीतीश कुमार ने अपने विवादित बयान पर माफी मांगी | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए अपने बयान पर विधानसभा में माफी मांग ली है| विपक्षी नेताओं ने बिहार विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपमानजनक शब्दों पर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार विधानसभा के अंदर विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।"




दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानि मंगलवार को विधानसभा में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए ऐसी टिप्पणी की थी, जिसकी खूब आलोचना हो रही है| फिलहाल आज बुधबार को,CM नीतीश कुमार ने अपनी इस टिप्पणी पर विधानसभा के बाहर और विधानसभा में सीएम ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांग ली हैं|  उन्होंने कहा कि अगर मेरी टिप्पणी की इतनी निंदा हो रही है और मेरी बात गलत है तो मैं अपनी बात वापस ले रहा हूं.... अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग रहा हूं|



विधानसभा के बाहर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "अगर मेरी बात से लोगों को किसी प्रकार का ठेस पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं...मैं अपनी बात को वापस लेता हूं..."



ये भी पढ़ें: 'लड़का- लड़की की शादी होती, 'शादी के बाद लड़का 'रोज रात'.....': CM नीतीश कुमार के बयान पर छिड़ा संग्राम



....सहरानीय नहीं: CM नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा विधायक

बिहार बीजेपी विधायक निक्की हेम्ब्रोम ने कहा, "उन्होंने(नीतीश कुमार) जो बयान दिया वह और मर्यादित तरीके से कहा जा सकता था लेकिन उन्होंने जिस तरीके से अपनी बात रखी वो बिल्कुल भी सहरानीय नहीं है उन्हें महिलाओं का सम्मान करते हुए इस बात को और मर्यादित तरीके से रखना चाहिए था..."





आपत्तिजनक: CM नीतीश कुमार के बयान पर बीजेपी नेता नित्यानंद राय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने कहा, "यह बहुत आपत्तिजनक है, नीतीश कुमार ने जिस प्रकार से महिलाओं को लेकर बयान दिए हैं यह अमर्यादित है इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है और इस बयान के पक्ष में तेजस्वी यादव का बयान भी आपत्तिजनक है। नीतीश कुमार अब सीएम पद पर रहने लायक नहीं हैं। आपने इस देश की संस्कृति को नष्ट कर दिया है...उन्हें माफी मांगनी चाहिए और खुद को राजनीति से अलग कर लेना चाहिए..."




यह तीसरे दर्जे का बयान है...: CM नीतीश कुमार के बयान पर बीजेपी नेता आर.के. सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने कहा, "हमें शर्म आती है कि वह हमारे राज्य के सीएम हैं...मुझे लगता है कि बिहार के सभी व्यक्ति को शर्म आ रही होगी क्योंकि उनका सीएम ऐसी अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहा है...यह तीसरे दर्जे का बयान है....."




बिहार स्पीकर को उनके खिलाफ एक कदम उठाना चाहिए:  CM नीतीश कुमार के बयान पर NCW

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, "उन्होंने विधानसभा में जिस तरह का बयान दिया है वह सी ग्रेड फिल्म का डायलॉग लग रहा था यह बयान उन्होंने विधानसभा में सभी महिलाओं और पुरुषों के सामने कही और सबसे बुरा ये था कि वहां पर बैठे पुरुष इस पर हंस रहे थे। मुझे लगता है अगर उन्हें ज्ञान देना था तो बहुत से तरीके थे।....उन्होंने आज इस पर माफी मांगी है लेकिन केवल माफी मांगना इसका उपाय नहीं है बिहार स्पीकर को उनके खिलाफ एक कदम उठाना चाहिए।.."





बहुत गलत संदेश बिहार की महिलाओं को दिया: नीतीश कुमार के बयान पर AIMIM अध्यक्ष

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने कहा, "वह एक प्रदेश के मुख्यमंत्री है और विधानसभा में उन्होंने जिस तरीके का भाषा का उपयोग किया है वो अश्लील है।...आप कही सड़क पर यह बात नहीं बोल रहे थे उन्हें समझना चाहिए था....मैं मांग करता हूं कि वो अपना बयान विधानसभा में वापस ले और उन्होंने बहुत गलत संदेश बिहार की महिलाओं को दिया है।"





उन्हें सभी महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर....: नीतीश कुमार के बयान पर बीजेपी नेता सुशील मोदी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा, "भले ही उन्होंने माफी मांग ली है लेकिन पूरा बिहार शर्मसार हुआ है। उन्हें इस तरह का बयान देने की हिम्मत कैसे हुई?...केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा उन्हें सभी महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर ये कहना चाहिए कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है और आगे ऐसी कभी भी गलती नहीं करेंगे।"




उनके मुंह से गलती से निकल गई, जिसपर उन्होंने माफी भी मांगी है: नीतीश कुमार के बयान पर राबड़ी देवी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, "ऐसी बात उनके(नीतीश कुमार) मुंह से गलती से निकल गई, जिसपर उन्होंने माफी भी मांगी है। सदन चलते रहने देना चाहिए और मुख्यमंत्री को अपनी बात का पछतावा है... "






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।