मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्टः मुजफ्फरपुर की नूडल फैक्ट्री में बॉयलर फटा, अब तक 10 की मौत, मजदूरों के चिथड़े उड़े; CM ने दिए जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर की एक नूडल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई| मुजफ्फरपुर शहर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नूडल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत…

मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्टः मुजफ्फरपुर की नूडल फैक्ट्री में बॉयलर फटा, अब तक 10 की मौत, मजदूरों के चिथड़े उड़े; CM ने दिए जांच के आदेश
मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्टः मुजफ्फरपुर की नूडल फैक्ट्री में बॉयलर फटा, अब तक 10 की मौत, मजदूरों के चिथड़े उड़े; CM ने दिए जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर की एक नूडल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई| मुजफ्फरपुर शहर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नूडल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई, फिलहाल अभी प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है| हादसे में फैक्टरी के भीतर काम कर रहे 7 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं,  तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया| आठ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैगी फैक्टरी में धमाके के कारण बगल के चूड़ा और आटा फैक्टरी भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसके अंदर काम कर रहे दो लोग भी घायल हो गए।


बेला इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-टू स्थित स्नैक्स फैक्ट्री में रविवार की सुबह करीब आठ बजे बायलर फट गया|  इससे जान-माल की काफी क्षति हुई है। अभी तक 7 मजदूरों के क्षत-विक्षत शव निकाले जा चुके हैं, जबकि आधा दर्जन घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहां पहुंचने के बाद 3 घायल ने दम तोड़ दिया| 



सूचना मिलते ही घटनास्थल पर तत्काल जिले के डीएम और एसपी पहुंच गए हैं| मुजफ्फरपुर के ज़िलाधिकारी प्रणव कुमार ने बॉयलर ब्लास्ट में 6 मौतों की पुष्टि की। मुजफ्फरपुर के ज़िलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि नूडल फैक्ट्री में बॉयलर में हुए विस्फोट से उस फैक्ट्री और आसपास की फैक्ट्री में बिल्डिंग क्रैक हुई और आग लगी जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। 6 घायलों का इलाज कराया जा रहा है| मुजफ्फरपुर के SSP जयंत कांत ने बताया कि,''हमारे पास बायलर फटने की जानकारी आई थी। बचाव कार्य चल रहा है जिसमें 5 लोगों को अभी तक अस्पताल पहुंचाया गया है|



बताया जा रहा है कि धमाका इतना बड़ा था कि फैक्ट्री से करीब चार से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में भूकंप जैसा महसूस किया गया| लोगों को भूकंप की आशंका हुई, तो अपने-अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए| हालांकि, बाद में फैक्ट्री से धुंआ उठते हुए दिखाई दिया| साथ ही चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी| 



पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई है। आसपास की फैक्ट्रियों को भी काफी नुकसान हुआ है। फैक्ट्री एरिया को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच कर घायलों को मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है|  रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है|  नगर विधायक विजेंद्र चौधरी व मेयर राकेश कुमार भी पहुंचे हैं। 



अंशुल नूडल्स नामक फैक्ट्री में नूडल्स, स्नैक्स जैसे कई उत्पाद बनाए जाते थे। बताया जा रहा कि जब यह घटना हुई तब 25 मजदूर बायलर वाले कक्ष में मौजूद थे।शिफ्ट बदलने के दौरान साफ-सफाई का काम चल रहा था।



हादसे को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना जताई है| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर ज़िले की एक निजी फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट की घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सीएम ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं| इसके लिए पटना से एक टीम को भेजा गया है| घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी|



इंडस्ट्रियल एरिया बेला में हुआ हादसा

यह हादसा शहर के बेला थाना अंतर्गत बेला फेज- 2 का है। यहां नूडल्स फैक्टरी का बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार  था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले बॉयलर फटने की जोरदार आवाज हुई। चार किमी तक घर की खिड़की व दरवाजे तक हिल गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना जोरदार था कि शवों की शिनाख्त करने में भी कठिनाई हो रही है। 



घटना की वजह का खुलासा नहीं

हालांकि अभी कहीं से भी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे, इसकी जानकारी भी अभी तक नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई है। राहत व बचाव का काम तेज कर दिया गया है। फैक्टरी के मेन गेट को बंद कर दिया गया है। किसी भी बाहरी या अन्य लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने पूरी फैक्टरी को अपने कब्जे में ले लिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।