मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री ने ‘नागपुर मेट्रो के चरण-2’ का शिलान्यास किया और ‘नागपुर मेट्रो के चरण-1’ को राष्ट्र को समर्पित किया

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘नागपुर मेट्रो चरण-1’को राष्ट्र को समर्पित किया और खापरी मेट्रो स्टेशन पर 'नागपुर मेट्रो चरण-2' का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने खापरी से ऑटोमोटिव स्क्वायर…

प्रधानमंत्री ने ‘नागपुर मेट्रो के चरण-2’ का शिलान्यास किया और ‘नागपुर मेट्रो के चरण-1’ को राष्ट्र को समर्पित किया
प्रधानमंत्री ने ‘नागपुर मेट्रो के चरण-2’ का शिलान्यास किया और ‘नागपुर मेट्रो के चरण-1’ को राष्ट्र को समर्पित किया | फ़ोटो: TVL News

नागपुर:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘नागपुर मेट्रो चरण-1’को राष्ट्र को समर्पित किया और खापरी मेट्रो स्टेशन पर 'नागपुर मेट्रो चरण-2' का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने खापरी से ऑटोमोटिव स्क्वायर और प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर तक पहली बार चलने वाली दो मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई। नागपुर मेट्रो का पहला चरण 8650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है, जबकि दूसरा चरण 6700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा।



प्रधानमंत्री फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन से नागपुर मेट्रो में यात्रा करके खापरी मेट्रो स्टेशन पहुंचे। फ्रीडम पार्क मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो में सवार होने से पहले, प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो रेल परियोजना और ‘सपनों से बेहतर’प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री ने एएफसी गेट पर खुद के लिए एक ई-टिकट खरीदा और छात्रों, नागरिकों एवं अधिकारियों के साथ यात्रा की। उन्होंने यात्रा के दौरान उन लोगों से बातचीत भी की।



प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “मैं नागपुर मेट्रो के पहले चरण के उद्घाटन पर नागपुर के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। मैंने दो मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और मेट्रो में यात्रा भी की। यह मेट्रो आरामदायक और सुविधाजनक है।”



शहरी आवागमन में क्रांति लाने वाले एक और कदम के रूप में, प्रधानमंत्री ने 'नागपुर मेट्रो चरण-1’ को राष्ट्र को समर्पित किया और खापरी मेट्रो स्टेशन पर दो मेट्रो ट्रेनों - खापरी से ऑटोमोटिव स्क्वायर (ऑरेंज लाइन) और प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर (एक्वा लाइन) तक – को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नागपुर मेट्रो के पहले चरण को कुल 8650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण का शिलान्यास भी किया। दूसरे चरण को 6700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।