नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ के 35 वर्षीय एक कंप्यूटर इंजीनियर को सोमवार देर रात एक बड़े घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर अपनी तकनीकी विशेषज्ञ पत्नी का गला काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक,'पत्नी के अवैध संबंध की आशंका थी| जिसके चलते शख्स ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी|
पुलिस ने मंगलवार को कंप्यूटर इंजीनियर राजेंद्र बी. गायकवाड़ को अपनी 31 वर्षीय पत्नी ज्योति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों नांदेड़ के रहने वाले हैं और शहर के फुरसुंगी इलाके में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए काम करते हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,दोनों की शादी नवंबर 2020 में हुई थी| दंपति की छह महीने की एक नवजात बेटी है| आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नवजात बेटी को ननिहाल वालों को देखभाल के लिए सौंप दिया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार,'सोमवार रात गायकवाड़ दंपति के बीच झगड़ा हुआ था|इसी झगड़े में राजेंद्र ने चाकू से ज्योति का गला रेत दिया। दरअसल, ज्योति ने जून में नांदेड़ में अपने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया था।, लेकिन उसके पति ने उस पर धोखा देने का आरोप लगाया और अपनी बेटी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।
मृतक ज्योति की बहन नेहडपसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया गया है कि राजेंद्र ने उसकी बहन (ज्योति) को छह महीने से लगातार परेशान और प्रताड़ित किया, उसके चरित्र पर सवाल उठाए और दहेज और मासिक वेतन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया।
हडपसर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, हमने पुलिस शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या और अन्य आरोपों का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है। बच्ची को देखभाल के लिए पीड़िता के रिश्तेदार को सौंप दिया गया है।