नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में टैंकर से ऑक्सिजन लीक होने से 24 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। नासिक में टैंकर भरते समय लीकेज हो जाने से यह हादसा हो गया। नासिक डीएम ने पुष्टि की है कि डाॅ.जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से मरने वालों की संख्या 24 हो चुकी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताया है।वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।
नासिक के डाॅ.जाकिर हुसैन अस्पताल में अचानक ऑक्सिजन टैंकर से ऑक्सिजन लीक होने की वजह से पूरे अस्पताल परिसर में धुआं ही धुआं हो गया। मौके पर अधिकारियों की देखरेख में दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया गया है। नासिक की फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ' टैंकर के वॉल्व में लीकेज के कारण नासिक में बड़ा ऑक्सीजन का रिसाव हुआ|
नासिक के डाॅ.जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने की घटना पर महाराष्ट्र के मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने बताया,'' इस घटना की जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नासिक ने कहा है कि,''महाराष्ट्र में अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक में गैस लीक होने के कारण मरीजों की मृत्यु होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद व्यथित हूँ। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं|