मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा निशुल्क कोरोना वैक्सीन: बघेल ने कहा-अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हरसंभव उठाएंगे कदम

रायपुर : 1 मई से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में 18 साल से अधि‍क उम्र वालों को भी कोरोना का वैक्‍सीन लगेगा|छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एलान किया है कि, छत्तीसगढ़ में 18…

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा निशुल्क कोरोना वैक्सीन: बघेल ने कहा-अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हरसंभव उठाएंगे कदम
छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा निशुल्क कोरोना वैक्सीन: बघेल ने कहा-अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हरसंभव उठाएंगे कदम | फ़ोटो: TVL News

रायपुर : 1 मई से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में 18 साल से अधि‍क उम्र वालों को भी कोरोना का वैक्‍सीन लगेगा|छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने एलान किया है कि, छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। भूपेश बघेल ने कहा, 'अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे|




मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी  लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के कोरोना के टीकाकरण का भुगतान राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हरसंभव कदम उठाएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि छत्तीसगढ़ में   पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें।




मुख्यमंत्री श्री बघेल ने  कोविड टीकाकरण के लिए पात्र सभी हितग्राहियों से अपील भी की है कि उन्होंने अगर अब तक टीकाकरण नहीं कराया है तो ज़रूर करा लें, जिससे वे संक्रमण से होने वाली गम्भीर बीमारी से बच सकें।  




उल्लेखनीय है कि 45 वर्ष से अधिक आयु समूह को कोविड 19 वैक्सीन की प्रथम डोज़ देने में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान पूरे देश में चौथा  है। यदि साठ वर्ष और उससे अधिक आयुवर्ग की बात करें तो छत्तीसगढ़ पूरे देश में लद्दाख, राजस्थान, सिक्किम और त्रिपुरा के बाद पाँचवें स्थान पर है।  88 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर, 92 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर को भी वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है ।छत्तीसगढ़ में अब तक 51 लाख 25 हज़ार 640 कोरोना वैक्सीन की डोज़ का उपयोग किया गया है।  प्रदेश में अब तक पहला और दूसरा डोज मिलाकर कुल 50 लाख 55 हजार 698 डोज लगाए जा चुके हैं।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।