नवादा: बिहार के नवादा में एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई। गुरुवार (28 सितंबर) की सुबह नवादा के नवादा-गया पथ पर सोभिया कृषि फार्म के समीप केवट नगर के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि ,हिसुआ की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे सो रहे मजदूरों को रौंदते हुए निकल गया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान- प्रह्लाद कुमार (17 साल), पिता रामबाबू चौहान, समीर कुमार (26 साल), पिता समीर कुमार, आकाश कुमार (15 साल), पिता श्रीकांत चौहान के रूप में हुई है। सभी मजदूर केवट नगर के रहने वाले हैं।
अंजनी कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी) ने कहा, "घटना हृदयविदारक है, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के तहत 20,000 रुपए दिए गए हैं। घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और एक व्यक्ति घायल है जिसका इलाज जारी है।"