मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फिल्म मेकर विकास बहल ‘‘गणपत - ए हीरो इज़ बॉर्न” में टाइगर श्रॉफ का वर्ल्ड क्लास एक्शन देख हुए सुपर इम्प्रेस, कही ये बात

नई दिल्ली: पूजा एंटरटेनमेंट की गणपत- ए हीरो इज़ बॉर्न हर गुजरते दिन के साथ स्पीड पकड़ रहा है। भविष्य की एक्शन फिल्म से टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के फर्स्ट-लुक पोस्टर के सामने आने के बाद, निर्माताओं ने…

फिल्म मेकर विकास बहल ‘‘गणपत - ए हीरो इज़ बॉर्न” में टाइगर श्रॉफ का वर्ल्ड क्लास एक्शन देख हुए सुपर इम्प्रेस, कही ये बात
फिल्म मेकर विकास बहल ‘‘गणपत - ए हीरो इज़ बॉर्न” में टाइगर श्रॉफ का वर्ल्ड क्लास एक्शन देख हुए सुपर इम्प्रेस, कही ये बात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूजा एंटरटेनमेंट की गणपत- ए हीरो इज़ बॉर्न हर गुजरते दिन के साथ स्पीड पकड़ रहा है। भविष्य की एक्शन फिल्म से टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के फर्स्ट-लुक पोस्टर के सामने आने के बाद, निर्माताओं ने एक प्री-टीज़र अनाउंसमेंट वीडियो की झलक दर्शकों को दी,  जिसने जनता को बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर का बेसब्री से इंतजार करने पर मजबूर कर दिया। जैसे-जैसे टीज़र का दिन नजदीक आ रहा है और एक्शन के लिए चर्चा तेज है, फिल्म मेकर विकास बहल ने फिल्म में टाइगर श्रॉफ के प्रदर्शन के बारे में अपनी राय साझा की हैं और बताया कि कैसे एक्शन सुपरस्टार ने इस फिल्म के लिए कर दी सारी हदे पार।


उन्होंने टाइगर श्रॉफ की तारीफ करते हुए कहा, "सिर्फ एक्शन ही नहीं, टाइगर ने एंटरटेनमेंट में भी कमाल किया है। एक कलाकार के रूप में इतनी सारी अद्भुत परतों को देखना खुशी की बात है। टाइगर दुनिया के टॉप एक्शन हीरोज में से एक होंगे।"



फिल्म मेकर विकास बहल का यह बयान फिल्म के प्रति अधिक प्रत्याशा बढ़ाता है और हमें फिल्म में टाइगर श्रॉफ का नया साइड देखने के लिए उत्साहित करता है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र 29 सितंबर 2023 को जारी किया जाएगा।


गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित, गणपत - अ हीरो इज बॉर्न का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया हैं। इसमें टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।