बस्ती, 31 मई 2025 — बस्ती परिक्षेत्र को नए डीआईजी मिल गए हैं। आज दिनांक 31 मई 2025 को आईपीएस संजीव त्यागी, वर्ष 2010 बैच के अधिकारी, ने परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में डीआईजी पद का कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत डीआईजी संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
कानून-व्यवस्था होगी प्राथमिकता
डीआईजी संजीव त्यागी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता बस्ती परिक्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना रहेगा।
जनोन्मुखी और पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर
उन्होंने कहा कि पुलिस को अधिक जनोन्मुखी और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आम जनता और पुलिस के बीच सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना और पुलिसिंग में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग उनकी कार्ययोजना का हिस्सा होगा।