मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ग्रेटर नोएडा: 4 दिनों से लापता BSc छात्र का शव यूनिवर्सिटी के पास ही नाले में मिला

नोएडा/गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्रान्तर्गत गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले BSc एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष के छात्र का शव नाले में मिला है | दनकौर के गलगोटिया विश्वविद्यालय…

ग्रेटर नोएडा: 4 दिनों से लापता BSc छात्र का शव यूनिवर्सिटी के पास ही नाले में मिला
ग्रेटर नोएडा: 4 दिनों से लापता BSc छात्र का शव यूनिवर्सिटी के पास ही नाले में मिला | फ़ोटो: TVL News

नोएडा/गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्रान्तर्गत गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले BSc एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष के छात्र का शव नाले में मिला है | दनकौर के गलगोटिया विश्वविद्यालय से बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 को लापता हुए 22 वर्षीय छात्र का शव विश्वविद्यालय से कुछ ही दूर एक नाले में पड़ा मिला| कोतवाली दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| मृतक छात्र के परिजनों ने विश्वविद्यालय के ही 5 छात्रों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिनके साथ उसका झगड़ा हुआ था|



22 वर्षीय यशस्वी राज गलगोटिया विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था|  यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था| 12 अक्टूबर की शाम यशस्वी अपने दो साथियों के साथ दनकौर कस्बे गया था, उसके बाद वह लापता हो गया| जब 13 अक्टूबर को परिवार के लोगों को जानकारी हुई, तो परिजनों ने  दनकौर थाने में यशस्वी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी|



ग्रेटर नोएडा के ADCP विशाल पांडे ने बताया कि,''थाना दनकौर अंतर्गत बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष का छात्र जो अपने दोस्तों के साथ बाहर गया था, वो गुम हो गया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ की गई। उसका शव नाले में मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है|


ADCP विशाल पांडे ने बताया कि , 12 अक्टूबर को यशस्वी के अपने दोस्तों बाहर गया था| परिजनों की सूचना के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी| आज उसका शव नाले में मिला है। मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट नहीं है| हाथ में घड़ी, पर्स आदि मिले हैं| शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|  


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।