नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ दो बसों में टक्कर हो गई| टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना रविवार (18 दिसंबर, 2022) की सुबह 5 बजे की है। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर एक बस ने दूसरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। सूचना पर ग्रेटर नोएडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस टीम ने दोनों बसों में फंसे लोगों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का आधा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने क्रेन की मदद से हादसे का शिकार हुई दोनों बसों को सड़क के किनारे कराकर यातायात को सुचारु कराया।
दरअसल,आज, सुबह करीब 05 बजे परी चौक से नोएडा जाने वाली सड़क पर सेक्टर 157 नोएडा के सामने दो बसों में टक्कर हो गई, इनमें से एक बस MP 04 PA 3243 मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस UP17 AT 6460 प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी|
इस घटना में अस्पताल में इलाज के दौरान 03 लोगो की मृत्यु हो गयी है, घायलों में 3 को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यातायात सुचारु रुप से संचालित है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जिला अस्पताल के सीएमएस पवन कुमार ने बताया,''तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है। 7 घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मरने वालों में एक प्रतापगढ़ का, दूसरा दिल्ली का और तीसरे की जानकारी अभी नहीं मिली|