मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

परेश रावल ने किया बड़ा खुलासा: वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिन तक पिया अपना यूरिन, महीनेभर में ठीक हो गए

मुंबई।बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में 'दा लल्लनटॉप' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'घातक' की शूटिंग के दौरा…

परेश रावल ने किया बड़ा खुलासा: वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिन तक पिया अपना यूरिन, महीनेभर में ठीक हो गए
परेश रावल ने किया बड़ा खुलासा: वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिन तक पिया अपना यूरिन, महीनेभर में ठीक हो गए | फ़ोटो: TVL News

मुंबई।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में 'दा लल्लनटॉप' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'घातक' की शूटिंग के दौरान उन्हें घुटने में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान उनकी मुलाकात एक्शन डायरेक्टर और अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन से हुई।


वीरू देवगन ने परेश रावल को एक अनोखी सलाह दी — अपनी चोट को जल्दी ठीक करने के लिए रोज सुबह उठकर सबसे पहला अपना यूरिन पीने को कहा। परेश रावल ने बिना हिचकिचाए इस सलाह को माना और लगातार 15 दिनों तक खुद का यूरिन पिया। इसके बाद जब उन्होंने एक्स-रे कराया, तो डॉक्टर भी उनकी तेजी से हुई रिकवरी देखकर दंग रह गए। अभिनेता ने बताया कि इस घरेलू उपाय के चलते वह एक महीने के भीतर पूरी तरह से स्वस्थ हो गए।


परेश रावल ने बताया कि वीरू देवगन की यह सलाह उनके लिए वरदान साबित हुई। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान चोट लगना आम बात है, लेकिन उस समय इस प्राकृतिक उपाय ने उन्हें सर्जरी या लंबे इलाज से बचा लिया।


गौरतलब है कि परेश रावल बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार, सलमान खान समेत तमाम बड़े सितारों के साथ उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। उनके किरदार आज भी सिनेमा प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।


इस खुलासे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अनुभव और पारंपरिक उपाय कई बार मेडिकल साइंस से भी आगे निकल सकते हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।