मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सुगम सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'ननदो के भइया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिने जगत में सिंगर एक्टर सुगम सिंह ने अपनी बेमिसाल गायकी से संगीतप्रेमियों का दिल जीत लेते हैं। वे शानदार एक्टिंग करके लोगों पर अमिट छाप छोड़ते हैं। वहीं भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस खूबसूरत अदाकार…

सुगम सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'ननदो के भइया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
सुगम सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'ननदो के भइया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी सिने जगत में सिंगर एक्टर सुगम सिंह ने अपनी बेमिसाल गायकी से संगीतप्रेमियों का दिल जीत लेते हैं। वे शानदार एक्टिंग करके लोगों पर अमिट छाप छोड़ते हैं। वहीं भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस खूबसूरत अदाकारा माही श्रीवास्तव अलग-अलग गेटअप व लुक में लोगों को दीवाना मस्ताना बना देती हैं। इसी क्रम में सुगम सिंह और माही श्रीवास्तव की आकर्षक जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत 'ननदो के भइया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग का फिल्मांकन और लोकेशन बहुत ही शानदार किया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है। इस गाने में माही श्रीवास्तव सुर्ख लाल घघरा चोली पहने कयामत ढा रही हैं और अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का हसबैंड सुगम सिंह बहुत रोमांटिक मिजाज का है। वह प्यार करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। इस पर वह स्नेहिल होकर अपने हसबैंड से कहती है कि...

'मीठी मीठी बतिया में झाँसेला, रोज नया सड़िया नासेला, छोड़ेला ना धके अकवरिया में, गिरई नियन तू फांसेला, एको चुड़िया तू छोड़ेला कलाइया ना, बाड़ा बाड़ा हो, बाड़ा बाड़ा निर्दइया ननदो के भइया ना...'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ बहुत ही प्यारा लोकगीत 'ननदो के भइया' को लेकर सुगम सिंह ने कहा कि 'यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने मेरा इतना प्यारा गाना रिलीज किया है। इसके लिए तहेदिल से सर को धन्यवाद देता हूँ। इस गाने को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं।'


वहीं इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'यह काफी अलग बनाया गया है। पहली बार मैंने किसी मेल वॉइस पर परफॉर्मेंस किया है, जोकि काफी मजेदार लगा है। इस गाने की शूटिंग में हमने खूब मस्ती किया है। इस गाने को प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूँ। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'ननदो के भइया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गायक सुगम सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अट्रैक्टिव लुक में शानदार अदायगी किया है। उनके हसबैंड के रोल में सिंगर सुगम सिंह ने बखूबी अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।