पटना: बिहार की राजधानी पटना में कोविड मरीज के साथ अस्पताल में बलात्कार का मामला सामने आया है। पटना में कोविड मरीज के साथ अस्पताल में कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ""मामले की जांच चल रही है, थाना अध्यक्ष शास्त्री नगर महोदय उ??स्थित हैं। CCTV कैमरे देखे जा रहे हैं।"
पटना में कोविड डेडिकेटेड एक बड़े निजी अस्पताल के आईसीयू में कोरोना से जंग लड़ रही महिला के साथ अस्पताल के तीन से पांच कर्मचारियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस मामले पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है, थाना अध्यक्ष शास्त्री नगर महोदय मौके पर मौजूद हैं। अस्पताल में लगे CCTV कैमरे भी देखे जा रहे हैं।
अस्पताल के Facility Director ने आरोपों को झूठा बताया है| उन्होंने कहा,''हमने एक आंतरिक टीम बनाई जिसने जांच की। उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला। पुलिस यहां है, वे भी जांच कर रहे हैं। महिला की बेटी ने लगाए 3 लोगों पर आरोप लगाए थे|
मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमित महिला कई दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती है। यहां उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। आरोप है कि महिला से अस्पताल के ही कर्मचारियों ने रेप किया। आईसीयू में महिला से मिलने पहुंची बेटी को मां ने आपबीती सुनाई। बेटी ने इसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। शास्त्रीनगर थानेदार ने कहा है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।