पटना: बिहार चुनाव को लेकर मंगलवार को राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई??? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राजग में शामिल भाजपा के हिस्से में 121 सीटें, जबकि जदयू के हिस्से में 122 सीटें आई हैं|
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि,''जेडी (यू) को 122 सीटें दी गई है, उसी के अंतर्गत हम पार्टी को 7 सीटें दी गई। बीजेपी के पक्ष में 121 सीटें हैं। इसी के अंतर्गत विकासशील इन्सान पार्टी को सीटें दी जाएगी|
लोजपा नेता चिराग पासवान के बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि,''रामविलास पासवान अस्वस्थ हैं। हम चाहते हैं कि वह ठीक हो जाए। क्या वह जेडीयू की मदद के बिना राज्यसभा पहुंचे? बिहार विधानसभा में उनके पास कितनी सीटें हैं? सिर्फ दो । लिहाजा, बीजेपी-जेडी (यू) ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया।
नीतीश ने कहा कि कौन क्या कहता है, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता| जेडीयू और बीजेपी सहमति के तहत ही आगे बढ़े हैं और गठबंधन मिलकर काम कर रहा है और आगे भी मिलकर काम करेगा. हम लोगों के मन में कोई भी गलतफहमी नहीं है|
CM ने कहा कि,''कौन क्या बोलता है इसमें मुझे कोई रुचि नहीं। रामविलास पासवान अस्वस्थ हैं और हम सब चाहते हैं कि वो जल्द स्वस्थ हों। रामविलास जी जो RS पहुंचे हैं क्या बिना JDU की मदद के पहुंचे? बिहार विधानसभा में कितनी सीटें हैं उनके पास? दो। BJP-JD(U) ने ही उन्हें टिकट देकर RS पहुंचाया|
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि,''हमें सूचना मिली है कि बहुत सारे निर्दलीय लोग और अन्य दर्जनों दल जो बिहार में बने हैं वो CM और PM की फोटो इस्तेमाल कर सकते हैं| अगर आवश्यकता पड़ी तो हम चुनाव आयोग को लिख कर देंगे कि सिर्फ ये चार दल BJP, JD(U), VIP, HAM ही प्रधानमंत्री की फोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं बाकि दल अगर चित्र का इस्तेमाल करते हैं तो आप उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं|
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार करने वाले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा रहेंगे।