मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा के 'आत्मनिर्भर बिहार अभियान' पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा-पहले खुद आत्मनिर्भर हो जाओ, 24 साल से अभी तक उधार के चेहरे पर निर्भर हो

पटना: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं|सभी राजनैतिक दल जोरशोर से चुनावी तैयारियों में जुटे हैं| बिहार विधानसभा चुनाव मद्देनजर भाजपा 'आत्मनिर्भर बिहार अभियान' शुरू किया| दो दिवसीय दौरे पर…

भाजपा के 'आत्मनिर्भर बिहार अभियान' पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा-पहले खुद आत्मनिर्भर हो जाओ, 24 साल से अभी तक उधार के चेहरे पर निर्भर हो
भाजपा के 'आत्मनिर्भर बिहार अभियान' पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा-पहले खुद आत्मनिर्भर हो जाओ, 24 साल से अभी तक उधार के चेहरे पर निर्भर हो | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं|सभी राजनैतिक दल जोरशोर से चुनावी तैयारियों में जुटे हैं| बिहार विधानसभा चुनाव मद्देनजर भाजपा 'आत्मनिर्भर बिहार अभियान' शुरू किया| दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने 'आत्मनिर्भर बिहार अभियान' का उद्घाटन किया| बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा के 'आत्मनिर्भर बिहार अभियान' पर तंज कसा है|




बीजेपी पर तंज कसते हुए RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा,''पहले खुद आत्मनिर्भर हो जाओ। 24 साल से अभी तक उधार के चेहरे पर निर्भर हो| भाजपा के आत्मनिर्भर बिहार अभियान शुरू करने पर तेजस्वी यादव ने कहा,''बीजेपी ने आत्मनिर्भर बिहार के बारे में बात की है, मैं उनको ये सलाह देना चाहूंगा कि बिहार में बीजेपी तो पहले आत्मनिर्भर हो जाए। 24 साल से अभी तक उधार के चेहरे पर निर्भर हैं|





तेजस्वी यादव ने कहा,''बीजेपी ने आत्मनिर्भर बिहार के बारे में बात की है। कितना हास्यास्पद कैम्पेन है? मैं उनको सलाह देना चाहूंगा कि बिहार में बीजेपी तो पहले आत्मनिर्भर हो जाए। 24 साल से उधार के चेहरे पर निर्भर है। वह चेहरा जिसने 2013 में बीजेपी के साथ विश्वासघात कर जनादेश का अपमान किया।




उन्होंने आगे कहा,''दूसरी बात- बिहार में 15 वर्ष शासन करने के बाद इन लोगों को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ है कि बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है। ऊपर से नीचे दिल्ली से पटना तक इनकी सरकार है फिर भी क्यों नहीं आत्मनिर्भर बन पाया?पहले पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा देकर आत्मनिर्भर बना दिजीए..जैसे विगत 2014 चुनाव में इन्होंने वादा किया था कि हमारी सरकार आने पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे और 2015 चुनाव में वादा किया था हमारी सरकार आने पर फ़्री स्कूटी और दो साल तक पेट्रोल भी देंगे लेकिन कुछ नहीं दिया। ऐसे ही ये बिहार को आत्मनिर्भर बनाएँगे। बिहारी बेवक़ूफ नहीं है











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।