भागलपुर/पटना: बिहार में चुनावी रैली के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार में बीजेपी-जेडीयू की जोड़ी क्रिकेट में सचिन और सहवाग की ओपनिंग जैसी जोड़ी बताया है|
राजनाथ सिंह ने भाजपा-जदयू की जोड़ी को सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग की सलामी जोड़ी की तरह सुपरहिट बताते हुए कहा कि, "भले ही कोई भी व्यक्ति विकास कम होने और ज्यादा होने की बात कर सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई भ्रष्टाचार को लेकर उंगली नहीं उठा सकता।"
भागलपुर के कहलगाँव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,'बिहार में बीजेपी और जेडीयू की जोड़ी एक ऐसी जोड़ी है जैसे क्रिकेट में सचिन और सहवाग की ओपनिंग जोड़ी थी।आप ये कह सकते हैं नीतीश कुमार ने, सुशील मोदी ने ये काम किया, ये नहीं किया। लेकिन कोई नहीं कह सकता कि उनपर भ्रष्टाचार का कोई दाग लगा है|
राजनाथ सिंह ने कहा,'मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जी ने बिहार में दूसरे शहरों से आने वाले प्रवासियों के खाते में एक-एक हजार रूपए पहुंचाया और मुफ्त अनाज भी उपलब्ध कराया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,जब भारत में चीन ने घुसपैठ करने की कोशिश की तो हमारे बिहार रेजिमेंट के बहादुर जवानों ने अपना बलिदान देकर इस धरती की आन-बान और शान को बचाया।
भारत का विभाजन हुआ, विभाजन नहीं होना चाहिए। उस समय लग रहा था कि जैसे भारत माता के टुकड़े किए जा रहे हो। हम लोग नहीं चाहते थे कि भारत का विभाजन हो, विभाजन के बाद वहां पर जो अल्पसंख्यक रह गए लगातार उन पर जुल्म ढाया जा रहा था: राजनाथ सिंह
हमारी पार्टी ने ये संकल्प लिया था कि जिस दिन संसद में हमें स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा, हमारे जो भी अल्पसंख्यक उत्पीड़न के बाद वहां से भारत में आएंगे तो हम उन्हें भारत की नागरिकता देंगे और हमने नागरिकता का कानून पास किया: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह