पटना: भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल,जेडीयू नेता श्रवण कुमार सहित कई नेता मौजूद थे|
बिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा,''PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का धन्यवाद जिन्होंने मुझे राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया। बिहार CM, VIP पार्टी के अध्यक्ष और हम पार्टी के अध्यक्ष को भी धन्यवाद जिनके सभी विधायकों ने समर्थन के लिए हस्ताक्षर किया|
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को बधाई देने आए हैं| ये चारों सदन के सदस्य रह चुके हैं नामांकन के बाद एनडीए के अन्य नेताओं ने भी सुशील मोदी को जीत की अग्रिम बधाई दी|
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,''इन्होंने बिहार की इतनी सेवा की है। हमने साथ में काम किया है और अगर अब पार्टी इन्हें केंद्र भेजना चाहती है तो ये और भी अच्छा है। NDA का पूरा समर्थन इनके साथ है और ये निर्वाचित होने वाले हैं, इन्हें बधाई|
बता दें कि,''बिहार कोटे से राज्यसभा की सीट लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई है| पासवान राज्यसभा के लिए बिहार से भेजे गए थे| केंद्र सरकार में पासवान को खाद्य आपूर्ति मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी| ऐसे में चर्चा है कि सुशील मोदी भी केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाए जा सकते हैं|