मुजफ्फरपुर/पटना: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सहित 14 लोगों पर शिकायत दर्ज़ कराया गया है। शिकायकर्ता का आरोप है कि सभी ने पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में हेराफेरी की है|मुजफ्फरपुर कोर्ट इस मामले पर अगले महीने सुनवाई करेगा|
बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद, बिहार चुनाव आयोग सचिव योगेंद्र राम, चक्की सोहागपुर ग्राम पंचायत की मुखिया ममता देवी को भी आरोपी बनाया है|
मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के वकील जयचंद्र प्रसाद साहनी ने बताया कि,''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिलाधिकारी सहित 14 लोगों पर शिकायत दर्ज़ कराया गया है। यह पंचायत चुनाव जीतने के लिए दूसरे पंचायत के मतदाताओं को चक्की सोहागपुर में जोड़कर नाम देने के लिए दर्ज कराया गया है। इसकी सुनवाई 4 मार्च को है|
शिकायत पत्र में कहा गया है,''खुलाशा हाल नालिसी का यह है कि फिदवी ग्राम पंचायत राज्य चक्की सोहागपुर पंचायत में मुखिया के उम्मीदवार है तथा पूर्व में भी फिदची के पिता एवं भाभी मुखिया रह चूके है। कि सभी गुदालहगण के मिली भगत से दूसरे पंचायत वो दुसरे युथ के मतदाता का नाम फर्जी रुप से ग्राम पंचायत राज्य चक्की राहोगपुर में जोड़ा गया है, जिसका संख्या लगभग 527 है। जो दूसरे पंचायत के मतदाता है तथा इनका दूसरे पंचायत के मतदाता सूची में भी नाम है