मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नीतीश कुमार के 'ये मेरा अंतिम चुनाव' है एलान पर बोले चिराग- घोषणा करके जांच की आंच से बच नहीं पाएंगे.. मैं ऐसा नहीं होने दूंगा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है| इस बीच बिहार चुनाव के लिए अपनी आखिरी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान करते हुए कह…

नीतीश कुमार के 'ये मेरा अंतिम चुनाव' है एलान पर बोले चिराग- घोषणा करके जांच की आंच से बच नहीं पाएंगे.. मैं ऐसा नहीं होने दूंगा
नीतीश कुमार के 'ये मेरा अंतिम चुनाव' है एलान पर बोले चिराग- घोषणा करके जांच की आंच से बच नहीं पाएंगे.. मैं ऐसा नहीं होने दूंगा | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है| इस बीच बिहार चुनाव के लिए अपनी आखिरी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है|




नीतीश कुमार के 'ये मेरा अंतिम चुनाव' है एलान पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने हमला बोला है और कहा,''अगर रणभूमि से नेता ही गद्दी छोड़ कर भाग जाए तो बाकी के लोग क्या करेंगे? अब JDU का कोई अस्तित्व नहीं बचा है| उन्होंने कहा,''अगर उन्हें लगता है कि इससे वह भ्रष्टाचार की जांच से बच पाएंगे, तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। अगर वह दोषी पाए जाते है, तो उन्हें जेल जाना होगा|




चिराग पासवान ने कहा कि,''अगर रणभूमि से नेता ही गद्दी छोड़ कर भाग जाए तो बाकी के लोग क्या करेंगे? अगर कोई नेता युद्ध के मैदान से भाग जाता है तो उसके लोग क्या करेंगे? अब JDU का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। अगर नीतीश कुमार जी ये सोच रहे हैं कि ये घोषणा करके वो भ्रष्टाचार की जांच की आंच से बच जाएंगे तो ये मैं होने नहीं दूंगा| अगर वह दोषी पाया जाते है, तो उन्हें जेल जाना होगा




वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि,''नीतीश जी ने दिल की बात की है, राजनीति में भी एक शुचिता होनी चाहिए। जैसे BJP ने तय किया है कि 75 वर्ष की उम्र से अधिक चुनाव नहीं लड़ेंगे। नीतीश कुमार अभी 71 वर्ष के हैं। वैसे अभी कई लोग जेल में बैठकर भी टिकट बांट रहे हैं और वो 76 वर्ष पार कर चुके हैं|




पूर्णिया में एक चुनावी रैली के दौरान बिहार के सीएम और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने कहा, यह मेरा आखिरी चुनाव है| नीतीश कुमार ने कहा,आज चुनाव का आखिरी दिन है, परसों चुनाव है और ये मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला...





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।