पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है| इस बीच बिहार चुनाव के लिए अपनी आखिरी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है|
नीतीश कुमार के 'ये मेरा अंतिम चुनाव' है एलान पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है और कहा,'नीतीश कुमार जी थक चुके हैं, उनसे बिहार संभल नहीं रहा है।जब उन्हें अहसास हुआ तो उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा कर दी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा,' मैं जो बात पहले से कहता रहा हूं कि नीतीश कुमार जी थक चुके हैं, उनसे बिहार संभल नहीं रहा है। वो जमीनी हकीकत को पहचान नहीं पाए और जब उन्हें अहसास हुआ तो उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा कर दी|
पूर्णिया में एक चुनावी रैली के दौरान बिहार के सीएम और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने कहा, यह मेरा आखिरी चुनाव है| नीतीश कुमार ने कहा,आज चुनाव का आखिरी दिन है, परसों चुनाव है और ये मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला...