मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर CM नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया,कहा-बिहार में कानून के अनुसार ही काम हुआ, शीघ्र न्याय मिल सकेगा

पटना: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सुशा…

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर CM नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया,कहा-बिहार में कानून के अनुसार ही काम हुआ, शीघ्र न्याय मिल सकेगा
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर CM नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया,कहा-बिहार में कानून के अनुसार ही काम हुआ, शीघ्र न्याय मिल सकेगा | फ़ोटो: TVL News

पटना: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई से कराने के सर्वोच्च न्यायालय फैसले पर कहा कि बिहार में कानून के अनुसार ही काम हुआ है। उन्होंने इस मामले में किसी प्रकार की राजनीति से भी इनकार किया।




सीबीआई जांच के आदेश के बाद मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह साफ हो गया कि इस मामले में बिहार में जो भी किया गया वह संवैधानिक, न्यायसंगत और कानून के अनुरूप था।सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ होता है कि बिहार पुलिस की जांच और यहां दर्ज की गई FIR सही थी। सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत का परिवार या बिहार के लोग ही नहीं, पूरा देश इस मामले को लेकर चिंतित है। सीबीआई जांच के साथ, लोग भरोसा कर सकते हैं कि न्याय होगा|




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले पर बिहार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई एवं बिहार सरकार द्वारा इस मामले को CBI को सौंपने के निर्णय को विधि सम्मत एवं उचित ठहराया गया है।..कुछ लोग इसे राजनीतिक रूप देना चाह रहे थे जबकि राज्य सरकार का मानना था कि इसका संबंध न्याय से है। मुझे भरोसा है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद CBI यथाशीघ्र इस मामले की जांच करेगी और शीघ्र न्याय मिल सकेगा।




बिहार सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड(JDU), गठबंधन सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद (RJD)ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। 




JDU प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि,''देश के जनमानस की आवाज पर SC ने मोहर लगाई है। मैं धन्यवाद देता हूं CM नीतीश कुमार को जिन्होंने सुशांत के पिता की गुहार सुन दस्तावेज केंद्र को भेजा। हम इस पर क्यों राजनीति करेंगे। महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस ने 2 महीने से कुछ नहीं किया सिर्फ टाल मटोल की



लोक जनशक्ति पार्टी सांसद चिराग पासवान ने कहा कि,''मैं उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI जांच के आदेश दिए। उम्मीद है कि अब इस मामले में सच्चाई सामने आएगी और वो नाम भी सामने आएंगे जिन्होंने इस मामले को भटकाने का प्रयास किया|




 RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,'30 जून से हम लगातार CBI जांच की मांग कर रहे थे। लेकिन बिहार सरकार 42 दिन बाद संज्ञान लेती है। हमने 26 जून को CM को चिट्ठी भी लिखी थी जिसमें हमने CBI जांच और फिल्म सिटी का नाम सुशांत के नाम पर रखने की मांग की थी। अब तक इस पर बिहार सरकार ने कोई जबाव नहीं दिया है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।