मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए 'बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रहे' अपने बयान से CM नीतीश कुमार ने मारी पलटी, बोले- हमने मजाक में कहा..

पटना: बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रहे बयान पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि,''वो तो हमने मजाक में कह दिया। हम प्रजनन दर की बात करते रहे, उसी में मजाक में कोई बात कह दिए। लोग तो खुद ही अपने बार…

चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए 'बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रहे' अपने बयान से CM नीतीश कुमार ने मारी पलटी, बोले- हमने मजाक में कहा..
चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए 'बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रहे' अपने बयान से CM नीतीश कुमार ने मारी पलटी, बोले- हमने मजाक में कहा.. | फ़ोटो: TVL News

पटना: बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रहे बयान पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि,''वो तो हमने मजाक में कह दिया। हम प्रजनन दर की बात करते रहे, उसी में मजाक में कोई बात कह दिए। लोग तो खुद ही अपने बारे में सोचते हैं। मतलब एक बात तो समझ लिए कि लोगों को ये भावना होती है|




CM नीतीश कुमार ने कहा कि,'यहां पर तो कोई लाख चाहेगा तो भी NDA में किसी को इधर से उधर नहीं कर सकता। बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए, NDA के पास 125 सीटें हैं और भी बहुत लोगों का समर्थन हो सकता है|




बता दें कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए कहा 8-8, 9-9 बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं। बेटे की चाह में कई बेटियां हो गईं। मतलब बेटियों पर भरोसा नहीं है। ऐसे लोग क्या बिहार का भला करेंगे। 




चुनावी मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से लालू यादव पर हमला किया था, वो बेहद चौंकाने वाला रहा| नीतीश कुमार ने चुनावी मंच से लालू प्रसाद यादव के 9 बच्चों पर कुछ ऐसा तंज कसा था कि लोग भी हतप्रभ रह गए| अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा था कि 8-8, 9-9 बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं|





दरअसल आज यानी शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान दिखाई दी तल्खी को तेजस्वी ने सदन के अंदर भी जारी रखा।  बिहार विधान सभा में आज चर्चा तो राज्यपाल के अभिभाषण पर होनी थी लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के शीर्ष नेता निजी हमलों पर उतारू हो गए| 




शुक्रवार को तेजस्वी ने कहा है कि बेटी पैदा होने के डर से नीतीश कुमार ने दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया| राजद नेता के इस आरोप पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया| शुक्रवार को तेजस्वी ने कहा कि,''मुख्यमंत्री कह रहे थे कि बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रह गए। हमने भी जवाब दिया कि यह किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता कि आप मेरे परिवार की बहनों को आप राजनीति में परामर्श में घसीटकर लेकर आएं|




चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोग बच्चों की गिनती कर रहे थे...... एक क्लिप में, सीएम नीतीश कुमार को यह कहते हुए सुना गया था- ''बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रह गए।' जवाब में, मैंने कहा कि यह मेरी बहनों को राजनीति में खींचने के लिए सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री के अनुरूप नहीं है...क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था, इसलिए उन्होंने दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया?




तेजस्वी ने कहा है कि,'लोग यहां तक कह सकते हैं कि आप (सीएम) इस डर से दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया? कि वह लड़की हो सकती है। लेकिन मैंने यह नहीं कहा चुनाव के दौरान। मैंने उन्हें सिर्फ याद दिलाया कि मेरे माता-पिता की सबसे छोटी संतान एक लड़की है| जो दो बेटों के बाद पैदा हुई थी।'




तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हत्या के मामले में भी आरोपी हैं... उन्होंने कॉपी राइट उल्लंघन के एक मामले में 25 हजार रुपये जुर्माना भरने का भी आरोप लगाया|तेजस्वी ने कहा है कि,' 1991 में केस हुआ, 2008 में फैसला आना था परन्तु टल गया। 2019-20 में कैसे केस ख़त्म हो गया, ये सब जानते हैं। मुख्यमंत्री( नीतीश कुमार) रहते हुए क्या एसपी उनके खिलाफ काम करेगा। आप इस्तीफा दे देते, फिर जांच कराते तो मानते|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।