“ ऐतिहासिक काम की शुरुआत...”: जाति जनगणना सर्वे पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
पटना: Caste Based Enumeration: जाति जनगणना सर्वे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि,'' आज बहुत ही ऐतिहासिक काम की शुरुआत होने वाली है। ये लालू जी का पहले से ही मांग रहा है जिससे लेकर हम…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
“ ऐतिहासिक काम की शुरुआत...”: जाति जनगणना सर्वे पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव | फ़ोटो: TVL News
पटना: Caste Based Enumeration: जाति जनगणना सर्वे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि,'' आज बहुत ही ऐतिहासिक काम की शुरुआत होने वाली है। ये लालू जी का पहले से ही मांग रहा है जिससे लेकर हम सड़क पर भी उतरे थे और मनमोहन जी की सरकार ने जाति जनगणना सर्वे भी कराया था लेकिन BJP ने इसके डेटा को भ्रष्ट बता दिया था|
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि,''बीजेपी गरीब विरोधी है ये लोग नहीं चाहते कि जाति जनगणना हो। जब हम लोग गए तभी भी बीजेपी ने बहुत नटक किया था। आज इसकी शुरुआत हो रही है इससे सही डेटा आएगा तो हम उसी हिसाब से बजट का स्वरूप तैयार करेंगे और कल्याणकारी योजना बनेगी|
इस बीच, पटना में आज शनिवार से जाति आधारित जनगणना की शुरुआत की गई। पटना के DM चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हमने पूरी तैयारी से आज जाति जनगणना शुरू की है, प्रथम चरण 7 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक चलेगा जिसमें घरों की गणना की जाएगी। दूसरा चरण अप्रैल में होगा जिसमें सामाजिक आर्थिक से संबंधित जानकारी ली जाएगी। पटना में कुल 20 लाख परिवार है जिसकी गणना प्रथम चरण में होगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।