समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में यात्री के पास कथित तौर पर ट्रेन की टिकट न होने के चलते TTE ने यात्री को पीटा। यात्री की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है, दो TTE यात्री को पीट रहे है| यात्री को ट्रेन की ऊपर वाली सीट से खींचकर सीधा जमीन पर पटक देते हैं और लात-घूंसों से जमकर पीटते है| वीडियो वायरल होते ही दोनों टीटी पर एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
DRM आलोक अग्रवाल ने बताया, "हमने मामले को गंभीरता से लेते हुए 2 आरोपित लोगों को निलंबित किया है। विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।"
दरअसल, यह पूरा मामला 2 जनवरी का बताया जा रहा है | ट्रेन मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर जा रही थी| जब यह ट्रेन (पवन एक्सप्रेस ट्रेन) समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर के ढोली स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रेन में दो TTE टिकट चेकिंग के लिए एक डिब्बे पहुँचते है। इस दौरान टीटी यात्री से टिकट दिखाने को कहते हैं। यात्री के पास टिकट नहीं था और फिर टीटीई के बीच कहासुनी हो गई|
इसके बाद टीटीई ने यात्री को पहले नीचे उतारने की कोशिश की, जब वो नहीं उतरा तो पैर पकड़कर सीट से नीचे पटक दिया और फिर छाती पर चढ़कर जमकर पिटाई कर दी| ट्रेन में बैठे दूसरे यात्री टीटीई को पिटाई करने से रोकते रहे, लेकिव वो नहीं रुके| पिटाई से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया| टीटीई की ये हरकत देख अन्य यात्री आक्रोशित हो गए और ट्रेन में हंगामा करने लगे| इस दौरान ट्रेन में आरपीएफ की टीम पहुंची और जख्मी यात्री को लेकर चले गए|