मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रिया चक्रवर्ती की इतनी हैसियत नहीं कि वो मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करें-सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले बिहार DGP

पटना: सर्वोच्च न्यायालय के सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश को बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत बताया है। उन्होंने कहा इस फ…

रिया चक्रवर्ती की इतनी हैसियत नहीं कि वो मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करें-सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले बिहार DGP
रिया चक्रवर्ती की इतनी हैसियत नहीं कि वो मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करें-सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले बिहार DGP | फ़ोटो: TVL News

पटना: सर्वोच्च न्यायालय के सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश को बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत बताया है। उन्होंने कहा इस फैसले से मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश हूं। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में शुरू से ही बिहार पुलिस संवैधानिक और कानूनी तरीके से काम कर रह थी लेकिन बिहार पुलिस पर आरोप लगाए गए थे। अब सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार पुलिस के द्वारा किए गए संवैधानिक कामों को उचित ठहराते हुए उस पर मुहर लगा दी है।





सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले पर SC द्वारा CBI जांच का आदेश देने पर बिहार DGP ने कहा,''मैं बहुत खुश हूं ये अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है। सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है उससे 130 करोड़ जनता के दिल में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के लिए जो आस्था थी वो और ज्यादा दृढ़ हुई है|



शिवसेना नेता संजय राउत के बयानों पर बिहार DGP ने कहा,''किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के आरोप का जबाव देना मेरे लिए उचित नहीं है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने प्रमाणित कर दिया कि हम लोगों ने जो स्टैंड लिया वो सही था। कुछ लोगों को बेचैनी थी और छटपटाहट रही होगी कि कहीं उनकी पोल न खुल जाए|




DGP ने कहा,''नतीजा आएगा, निश्चित आएगा क्योंकि ये केवल एक आदमी की लड़ाई नहीं है, एक परिवार की लड़ाई नहीं है, गुप्तेश्वर पांडेय की कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, ये हिंदुस्तान की 130 करोड़ जनता जो न्याय चाहती है उसकी लड़ाई है|




गुप्तेश्वर पांडेय से जब अभिनेत्री द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणियों के बारे में पूछा गया,तो उन्होंने कहा कि,''बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने की औकात रिया चक्रवर्ती की नहीं है| उन्होंने कहा कि,''रिया चक्रवर्ती की हैसियत नहीं है कि बिहार के मुख्यमंत्री के बारे में कोई प्रतिकूल टिप्पणी करें। आज पूरे देश में उनको लोग शक की नजर से देख रहे हैं। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री का कद, चरित्र बहुत ऊपर है|




JDU प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि,''देश के जनमानस की आवाज पर SC ने मोहर लगाई है। मैं धन्यवाद देता हूं CM नीतीश कुमार को जिन्होंने सुशांत के पिता की गुहार सुन दस्तावेज केंद्र को भेजा। हम इस पर क्यों राजनीति करेंगे। महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस ने 2 महीने से कुछ नहीं किया सिर्फ टाल मटोल की|




सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिहार के मंत्री संजय झा ने कहा कि,''इसका मतलब है कि बिहार में जो FIR दर्ज हुई थी वो सही थी। CBI को जांच देने की जो सिफारिश की गई थी वो सही थी और मुंबई पुलिस जैसे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही थी वो उजागर हुआ है|





सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेपी विधायक और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार नीरज सिंह बबलू ने कहा,''हम परिवार की तरफ से उच्चतम न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं। अब उम्मीद है कि CBI जांच होगी तो निश्चित रूप से सुशांत को न्याय मिलेगा|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।