पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विवादित बयान पर बिहार उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,''यह उनका व्यक्तिगत मामला है। मैं उसपर कुछ नहीं बोल सकती हूं| भाजपा नेता गिरिराज सिंह के 'अधिकारी बात न सुनें तो उन्हें लाठी से पीट दो' के बयान पर बिहार उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा,''मेरा व्यक्तिगत मानना है कि हम बैठकर समाधान कर सकते हैं। सबका समाधान आपस में भाईचारे का रिश्ता बनाकर बैठकर काम करने का है। यह उनका व्यक्तिगत मामला है। मैं उसपर कुछ नहीं बोल सकती हूं|
दरअसल, शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहा कि,'' जो सरकारी अधिकारी सही काम नहीं करता हो, उसके सिर पर दोनों हाथ से लाठी मारो। 'अगर कोई सरकारी अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते है, तो उन्हें बांस से मारो| बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि,अगर कोई (कोई सरकारी अधिकारी) आपकी शिकायतों को नहीं सुनता है, तो उन्हें बांस के डंडे से मारा।
गिरिराज सिंह ने भरे मंच में कहा, अगर कोई अधिकारी बात नहीं सुनें तो उनकी पिटाई कर दीजिए दोनों हाथ से बांस उठाइये उसे पीट दीजिए| उन्होंने कहा कि,''न तो हम उनसे कोई नाजायज काम करने के लिए कहते हैं, न ही हम किसी अधिकारी द्वारा नाजायज 'नंगा नृत्य' बर्दाश्त करेंगे| उन्होंने कहाह, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं... सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है|