मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बजट सत्र : पेट्रोल-डीज़ल और LPG की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है| सोमवार को संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन थोड़ी ही देर के बाद सदन का स्थगित करना पड़ा। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतो…

बजट सत्र : पेट्रोल-डीज़ल और LPG की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित
बजट सत्र : पेट्रोल-डीज़ल और LPG की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है| सोमवार को संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन थोड़ी ही देर के बाद सदन का स्थगित करना पड़ा। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों पर चर्चा करने की मांग को लेकर कांग्रेस के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित हुई। दरअसल, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर शून्यकाल को स्थगित करने की मांग की, जिस पर सदन में हंगामा होने लगा।  इसके बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन को स्थगित कर दिया। राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई।




कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,''कोरोना काल में आर्थिक स्थिति तितर-बितर हो गई है, उसे और भी तितर-बितर करने का काम मोदी सरकार ने किया है। ऐसे मुद्दों को जब हम उठाना चाहते हैं तो सदन में हमें वक्त नहीं दिया जाता है। हमें ऐसे मुद्दों के लिए वक्त दिया जाए इसके लिए हम सदन में लड़ रहे हैं|





पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की वजह से लोकसभा में टीएमसी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय और राज्यसभा में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने क्रमशः लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर संसद की कार्यवाही को स्थगित करने की मांग की। टीएमसी ने चुनावों का हवाला देते हुए कार्यवाही स्थगित करने की मांग की। टीएमसी नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव हैं और राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि चुनाव प्रचार-प्रसार में व्यस्त रहने वाले हैं, ऐसे में संसद की कार्यवाही में शामिल होना मुश्किल हो जाएगा। डेरेक ने 2008 और 2011 का उदाहरण देकर संसद सत्र को टालने की बात कही। वहीं सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन ने लोकसभा और राज्यसभा में सदन को स्थगित करने की मांग उठाई।



राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा करने के लिए शून्यकाल स्थगित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल की कीमत लगभग 100 रुपये और डीजल की कीमत लगभग 80 रुपये हो गई है। इसके अलावा रसोई गैस के दाम भी बढ़े हैं। उत्पाद शुल्क लगाकर 21 लाख करोड़ रुपये इकट्ठे किए गए हैं और इसकी वजह से किसान देश में पीड़ित है।



राज्यसभा के सभापति एम वेंंकैया नायडू ने कहा कि पूरे सदन के प्रतिनिधि के तौर पर मैं राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे के विपक्ष के नेता के तौर पर पद संभालने की सराहना करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश में लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक हैं।




राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सभी सांसदों से अपील की कि वो सदन में उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि सभी सांसद सदन की लाइब्रेरी का इस्तेमाल करें और अपने ज्ञान को समृद्ध करें। नायडू ने कहा कि,'''संसद की लाइब्रेरी इस साल अपने 100 साल पूरे करेगी, इसमें 14 लाख किताबें और कई सौ जर्नल हैं। मुझे बताया गया है कि संसद की लाइब्रेरी में जाने वाले सांसदों की संख्या काफी संतोषजनक नहीं है। मैं सांसदों से लाइब्रेरी का प्रभावी इस्तेमाल करने की अपील करता हूं|





राज्यसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोलने के लिए खड़ी हुई भारतीय जनता पार्टी की सांसद सोनल मानसिंह ने कहा कि हम बराबरी की बात करते हैं, इसलिए मेरी मांग है कि एक दिन अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाए। राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 24 साल पहले, हमने संसद में 33 फीसदी महिला आरक्षण की बात कही थी। आज 24 साल बाद हमें संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर 50 फीसदी कर देना चाहिए।



राज्यसभा में राकांपा सांसद डॉ. फौजिया खान ने कहा कि,''कई ऑडिट से पता चला है कि 6% से अधिक महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका नहीं मिली है। हमें इसके बारे में सोचना चाहिए। हम लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं के 33% आरक्षण पर कानून लाकर एक शुरुआत कर सकते हैं|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।