मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बिहार चुनाव: एनडीए के टूटने की अटकलों के बीच बोले जेपी नड्डा- नीतीश के नेतृव में ही चुनाव लड़ेगी BJP और LJP

पटना:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शनिवार सुबह बिहार के मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद आत्मनिर्भर बिहार अभियान…

बिहार चुनाव: एनडीए के टूटने की अटकलों के बीच बोले जेपी नड्डा- नीतीश के नेतृव में ही चुनाव लड़ेगी BJP और LJP
बिहार चुनाव: एनडीए के टूटने की अटकलों के बीच बोले जेपी नड्डा- नीतीश के नेतृव में ही चुनाव लड़ेगी BJP और LJP | फ़ोटो: TVL News

पटना:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शनिवार सुबह बिहार के मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद आत्मनिर्भर बिहार अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने कहा,''2014 के पहले नेताओं का वक्तव्य क्या होता था? हम देखेंगे, सोचेंगे, करने का प्रयास करेंगे,हम कर नहीं पा रहे। मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के बाद राजनीति की संस्कृति क्या बदली? हम कर सकते हैं और करके दिखाएंगे...




जे. पी. नड्डा ने कहा,''बचपन में हमने देखा कि राजनीतिक नेतृत्व चरमराया हुआ था, उनके पास राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी। इसकी वजह से पूरी व्यवस्था चरमराई हुई थी। आज परिवर्तन ये है कि मोदी जी से लेकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी तक राजनीतिक इच्छाशक्ति से काम कर रहे हैं| जे. पी. नड्डा ने कहा,''मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव के मैदान में NDA का गठबंधन नीतीश जी के नेतृव में भाजपा और लोक जन शक्ति पार्टी सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और नीतीश जी के नेतृत्व में विजयश्री हासिल करेंगे|





सिविस सर्विसेज, मेडिकल, न्यायिक सेवा, सभी जगह बिहार के लोग हैं। बिहार लीडर रहा है। बिहार नई सोच लेकर चलने वाला है| आत्मनिर्भर बिहार की ये यात्रा, बिहार की तस्वीर भी बदलेगा तकदीर भी बदलेगा और बिहार को मुख्यधारा में लाकर आगे खड़ा करेगा। आज केंद्र में नरेन्द्र मोदी जी और बिह???र में नीतीश कुमार जी राजनीतिक इच्छाशक्ति से काम कर रहे हैं| 




बता दें कि,''भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं| बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं|सभी राजनैतिक दल जोरशोर से चुनावी तैयारियों में जुटे हैं| BJP चीफ जेपी नड्डा और CM नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात के दौरान बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,महासचिव भूपेंद्र यादव और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहे|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।