मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

RJD के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे के बाद लालू यादव ने ल‍िखा पत्र, कहा-आप कहीं नहीं जा रहे हैं, समझ लीजिए

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे के बाद पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रघुवंश प्रसाद सिंह को एक पत्र लिखकर उन्हें मिल-ब…

RJD के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे के बाद लालू यादव ने ल‍िखा पत्र, कहा-आप कहीं नहीं जा रहे हैं, समझ लीजिए
RJD के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे के बाद लालू यादव ने ल‍िखा पत्र, कहा-आप कहीं नहीं जा रहे हैं, समझ लीजिए | फ़ोटो: TVL News

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे के बाद पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रघुवंश प्रसाद सिंह को एक पत्र लिखकर उन्हें मिल-बैठकर बातचीत करने की बात कही है।




इस पत्र में लालू यादव ने लिखा, "चार दशकों में हमने हर राजनीतिक, सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में मिल-बैठकर ही विचार किया है। आप जल्द स्वस्थ हो जाएं, फिर बैठकर बात करेंगे। आप कहीं नहीं जा रहे हैं। समझ लीजिए।" आपका लालू प्रसाद




गौरतलब है कि बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय जनता दल को एक बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। 




राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरवार को पार्टी से इस्तीफा दिया। रघुवंश प्रसाद सिंह अभी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती हैं।




रघुवंश प्रसाद सिंह ने अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को एक पत्र लिखकर इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने पत्र में लालू प्रसाद को संबोधित करते हुए लिखा, "कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 सालों तक आपके पीठ पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं।"




Image







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।