मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश

पटना: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले पर बिहार सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की सिफारिश की है| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र से इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की…

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश | फ़ोटो: TVL News

पटना: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले पर बिहार सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की सिफारिश की है| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र से इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इससे पहले आज सुबह सुशांत के पिता केके सिंह ने मुख्यमंत्री से बात करके सीबीआई जांच की मांग की थी।




सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि,''डीजीपी ने आज सुबह सुशांत सिंह राजपूत के पिता से बात की और उन्होंने सीबीआई जांच के लिए सहमति दे दी। इसलिए अब हम मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर रहे हैं|




बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी JDU प्रवक्ता संजय सिंह संजय सिंह ने कहा,मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमारी सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में CBI जांच की जो मांग थी उसकी सिफारिश कर दी है। जो भी अपराधी होगा उसके गिरेबान तक CBI पहुंचेगी|




भाजपा विधायक और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार नीरज कुमार सिंह ने कहा,हम माननीय मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने करोड़ों फैन्स और परिवार की बातों को सुना और मामला CBI को सौंपने का काम किया|





बता दें कि इसके पहले मंगलवार को ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और उनसे सुशांत की मौत के मामले में CBI जांच का आदेश देने का अनुरोध किया था। 













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।