मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

“बीजेपी के साथ नीतीश कुमार के चैनल बंद नहीं, आरएस डिप्टी चेयरमैन जरिए संपर्क में ..”: प्रशांत किशोर का दावा

पटना: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बार फिर दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) बीजेपी (BJP) के संपर्क में हैं, वो कभी भी पलटी मा…

“बीजेपी के साथ नीतीश कुमार के चैनल बंद नहीं, आरएस डिप्टी चेयरमैन जरिए संपर्क में ..”: प्रशांत किशोर का दावा
“बीजेपी के साथ नीतीश कुमार के चैनल बंद नहीं, आरएस डिप्टी चेयरमैन जरिए संपर्क में ..”: प्रशांत किशोर का दावा | फ़ोटो: TVL News

पटना: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बार फिर दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar)  बीजेपी (BJP) के संपर्क में हैं, वो कभी भी पलटी मार सकते हैं| उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपने चैनल बंद नहीं किए हैं। नीतीश कुमार राज्यसभा उपसभापति हरिवंश के जरिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संपर्क बनाए हुए है|” 



राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जदयू नेता नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा, “यह समझना मुश्किल है कि क्या वह (नीतीश कुमार) गठबंधन से बाहर आ गए हैं, उनका एक सांसद अभी भी राज्यसभा में महत्वपूर्ण पद पर क्यों है। जहां तक मुझे पता है, नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपने चैनल बंद नहीं किए हैं।”



उन्होंने कहा, “जहां तक मुझे पता है, नीतीश कुमार निश्चित रूप से महागठबंधन के साथ हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ अपने चैनल बंद नहीं किए हैं, सबसे बड़ा सबूत यह है कि राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन हरिवंश, जो जदयू के सांसद हैं, ने न तो अपने पद से इस्तीफा दिया और न ही पार्टी (जदयू) ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा।”



प्रशांत किशोर ने कहा, “ यह समझना मुश्किल है कि अगर वह (नीतीश कुमार) गठबंधन से बाहर आ गए हैं, तो उनका एक सांसद अभी भी राज्यसभा में महत्वपूर्ण पद पर क्यों है। इसलिए जहां तक मुझे पता है, नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ अपने चैनल बंद नहीं किए हैं



बता दें कि, अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने बीजेपी के NDA अलायंस को छोड़ महागठबंधन के साथ हाथ मिला लिया था।  गौरतलब है कि साल 2017 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ बीजेपी से हाथ मिला लिया था। जिसके 5 साल  बाद नीतीश कुमार एक बार फिर महागठबंधन में आ गए। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।