मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बने डिप्टी सीएम

पटना: राजद-जद(यू) सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद नीतीश कुमार ने रविवार को रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की| इससे पहले ,आज रविवार को नीतीश कुमार न…

नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बने डिप्टी सीएम
नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बने डिप्टी सीएम | फ़ोटो: TVL News

 पटना:  राजद-जद(यू) सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद नीतीश कुमार ने रविवार को रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की| इससे पहले ,आज रविवार को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया| इसके बाद, नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 




नीतीश ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था।



शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीँ मंत्रियों में---जदयू के विजय कुमार चौधरी,बिजेंद्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार ने नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जबकि भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।




समारोह में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी,  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान और  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा मौजूद थे।



आखिरी बार नीतीश कुमार ने 2022 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जब उन्होंने एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया था और बिहार में राजद, और कांग्रेस गठबंधन में शामिल हो गए थे। 2022 और 2024 के बीच, नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से एकजुट होकर लड़ने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने का बीड़ा उठाया। जून 2023 में उन्होंने विपक्षी दलों की पहली बैठक की मेजबानी की।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।