मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: CBI जांच की सिफारिश को मंजूर करने पर CM नीतीश ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद, कहा-अब बेहतर जांच होगी

पटना:बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश मंजूर कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में सीबीआई जांच की सिफारिश को मंजू…

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: CBI जांच की सिफारिश को मंजूर करने पर CM नीतीश ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद, कहा-अब बेहतर जांच होगी
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: CBI जांच की सिफारिश को मंजूर करने पर CM नीतीश ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद, कहा-अब बेहतर जांच होगी | फ़ोटो: TVL News

पटना:बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश मंजूर कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में सीबीआई जांच की सिफारिश को मंजूर करने पर CM नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया| और कहा,''अब बेहतर जांच हो सकेगी और न्याय मिल सकेगा।




CM नीतीश कुमार ने कहा,''स्व० सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले की सी०बी०आई० जांच कराने हेतु राज्य सरकार की अनुशंसा को केंद्र ने स्वीकार कर लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद। आशा है कि अब बेहतर जांच हो सकेगी और न्याय मिल सकेगा।





बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्र से सीबीआई जांच की मंजूरी मिल गई है। बिहार सरकार के कहने पर केंद्र ने यह जांच सीबीआई को सौंप दी है। इस बीच केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।इसमें मांग की गई है कि सुशांत की एक्‍स मैनेजर दिशा सालियन की मौत की भी कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच हो। याचिका में कहा गया है कि दोनों की मौत का एक-दूसरे से कनेक्‍शन है।




बता दें, 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मिला था। वहीं, उनकी एक्‍स मैनेजर दिशा की मौत 8 जून को हुई और बताया गया कि उन्‍होंने बिल्‍डिंग के 14वें फ्लोर से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।एक हफ्ते बाद, 14 जून की सुबह, सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे|हालांकि, दोनों के मामलों में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं| 





गौरतलब है कि सुशांत सिंह के मामले में उनकी खास दोस्‍त रिया चक्रवर्ती भी संदेह के घेरे में हैं। दिवंगत ऐक्‍टर के पिता के के सिंह ने रिया के खिलाफ पटना में एफआईआर कराई है। उन्‍होंने रिया पर धोखाधड़ी करने और सुशांत को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।