बहुत आपत्तिजनक......सीएम पद पर रहने के लायक नहीं : नीतीश कुमार के बयान पर बीजेपी नेता नित्यानंद राय
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए बयान पर गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने कहा, "यह बहुत आपत्तिजनक है, नीतीश कुमार ने जिस प्रकार से महिलाओं को लेकर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बहुत आपत्तिजनक......सीएम पद पर रहने के लायक नहीं : नीतीश कुमार के बयान पर बीजेपी नेता नित्यानंद राय | फ़ोटो: TVL News
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए बयान पर गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने कहा, "यह बहुत आपत्तिजनक है, नीतीश कुमार ने जिस प्रकार से महिलाओं को लेकर बयान दिए हैं यह अमर्यादित है इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है और इस बयान के पक्ष में तेजस्वी यादव का बयान भी आपत्तिजनक है। नीतीश कुमार अब सीएम पद पर रहने के लायक नहीं हैं। आपने इस देश की संस्कृति को नष्ट कर दिया है...उन्हें माफी मांगनी चाहिए और खुद को राजनीति से अलग कर लेना चाहिए..."
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में आज मंगलवार को जाति आधारित सर्वे के आंकड़े पेश हो गए हैं| विधानसभा में चर्चा के दौरान सीएम नीतीश कुमार के एक बयान पर बहस छिड़ गई है| सीएम नीतीश ने जिस बयान से जनसंख्या नियंत्रण और महिला शिक्षा को समझाने की कोशिश की, उस पर विधानसभा के अंदर विधायक भी असहज दिखे|
चर्चा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में महिलाओं की साक्षरता बढ़ी है| उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी| सीएम नीतीश ने कहा, 'लड़की पढ़ लेगी अगर, तो जब शादी होगा..... तब पुरुष रोज रात में करता है ना.....उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है.... लड़की अगर पढ़ लेगी तो '''...लड़का करेगा ठीक है''' लेकिन लड़की बोलेगी अंतिम में उसको भीतर मत ..., उसको .... कर दो| इसी में संख्या घट रही है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।