पटना: बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है|उन्होंने कहा,''बिहार में कई दिनों से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। मरीज बेहद परेशान है। बिहार में अपराध,अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजग़ारी चरम पर है। 40 सीटों वाले अनुकंपाई मुख्यमंत्री घूमने-फिरने में अस्त-मस्त है।
RJD नेता राबड़ी देवी ने ट्वीट किया,''बिहार में कई दिनों से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। मरीज बेहद परेशान है। 40 सीटों वाले अनुकंपाई मुख्यमंत्री घूमने-फिरने में अस्त-मस्त है। बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजग़ारी चरम पर है। भाजपा-जेडीयू के अनैतिक ठगबंधन ने आपसी वर्चस्व की लड़ाई में बिहार को झोंक दिया है।
इससे पहले उन्होंने कहा था,''बिहार में सत्ताधारी गुंडो का नंगा नाच हो रहा है। ये जब मर्ज़ी किसी को मार देते है,लूट लेते है,अपहरण कर लेते है। BJP की दया मेहर कृपा के सहारे कुर्सी से चिपके सिद्धांतहीन अनुकंपाई मुख्यमंत्री अपराधियों के सामने नतमस्तक है। दिल्ली वाले महाराज चुप क्यों है?
बता दें कि,''पीएमसीएच, एनएमसीएच समेत राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल गुरुवार को 9वें दिन भी जारी है| पिछले दिनों से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था चरमरा गयी है| बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों और जूनियर डॉक्टरों के बीच कोई वार्ता नहीं हो पायी|
इन मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में इलाज नहीं मिलने से हर रोज बड़ी संख्या में मरीज निराश होकर निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं|पीएमसीएच का हाल यह है कि इसकी इमरजेंसी में जरूरत से काफी कम डॉक्टर हैं| ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं|वार्डों में भर्ती मरीजों के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि डॉक्टर ढूंढ़ने से भी नहीं मिल रहे और उनके मरीज का इलाज बाधित हो रहा है| खबरों के मुताबिक,''कई मरीजों की मौत समय पर बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण हो चुकी है| कुछ ऐसी ही स्थिति राज्य के कई दूसरे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों की है|