मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

शुरुआत हो चुकी है,अब बिहार में भी सफाया हो जाएगा:अरुणाचल में JDU के 6 MLA के BJP में शामिल होने पर RJD का नीतीश पर निशाना

पटना: अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड(JDU) के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर RJD नेता तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है| RJD नेता तेज प्रताप यादव ने कहा-अरुणाचल प्रदेश से शुरुआत…

शुरुआत हो चुकी है,अब बिहार में भी सफाया हो जाएगा:अरुणाचल में JDU के 6 MLA के BJP में शामिल होने पर RJD का नीतीश पर निशाना
शुरुआत हो चुकी है,अब बिहार में भी सफाया हो जाएगा:अरुणाचल में JDU के 6 MLA के BJP में शामिल होने पर RJD का नीतीश पर निशाना | फ़ोटो: TVL News

पटना: अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड(JDU) के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर RJD नेता तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है| RJD नेता तेज प्रताप यादव ने कहा-अरुणाचल प्रदेश से शुरुआत हो चुकी है,अब बिहार में भी इनका सफाया हो जाएगा|




शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में JDU के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर RJD नेता तेज प्रताप यादव ने कहा-वहां (अरुणाचल प्रदेश) से शुरुआत हो चुकी है अब बिहार में भी इनका सफाया हो जाएगा। JDU पूरी तरह टूट चुका है। नीतीश कुमार जी ने बहुत गलत फैसला लिया और खुद अपनी पीठ में छुरा मारने का काम किया|




बता दें कि,''भारतीय जनता पार्टी ने अपने ही सहयोगी दल जदयू को ही बड़ा झटका दिया है।एनडीए का महत्वपूर्ण घटक है जदयू और बिहार में दोनों ने मिलकर बनायी सरकार भी बना रखी है इसके बावजूद भाजपा ने जदयू को जोर का झटका दिया| बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड(JDU) के छह विधायकों को गुरुवार को पार्टी में शामिल करा लिया|



बिहार में नीतीश सरकार में शामिल भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में नीतीश की पार्टी जदयू के छह विधायकों को तोड़ लिया है।अरुणाचल प्रदेश में जदयू पार्टी के सात विधायक थे, जिनमें से छह भाजपा शामिल हो गए हैं।वहां, नीतीश कुमार की पार्टी के सात विधायक जीतकर आए थे जो BJP सरकार का समर्थन कर रहे थे|




वहीँ शुक्रवार को जब सीएम नीतीश कुमार से इस बारे में सवाल किया गया तो वह इसे टालते दिखाई दिए| अरुणाचल प्रदेश में JDU के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि,''इसपर अभी हम लोगों की मीटिंग है,' वो अलग हो गया है|नीतीश कुमार ने कहा, "ऐसी कोई बात नहीं है, अभी हम लोगों की मीटिंग है, कॉन्फ्रेंस है, वो अलग हो गया है..." इतना कहकर नीतीश कुमार आगे बढ़ गए|




शुक्रवार को नीतीश कुमार के बयान पर अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी| | भाजपा सांसद ने कहा, यह उनके लिए 'घर वापसी' है| JDU के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कहा,राज्य के जदयू के छह विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं|, यह उनके लिए 'घर वापसी' है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।