मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बिहार: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक रामदेव राय का निधन

पटना: बिहार के बेगूसराय के बछवाड़ा क्षेत्र के विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामदेव राय का शनिवार को पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 77 साल के थे। रामदेव राय के निधन से बिहार कांग्रेस मे…

बिहार: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक रामदेव राय का निधन
बिहार: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक रामदेव राय का निधन | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार के बेगूसराय के बछवाड़ा क्षेत्र के विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामदेव राय का शनिवार को पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 77 साल के थे। रामदेव राय के निधन से बिहार कांग्रेस में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राजद नेता तेजस्वी यादव, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी समेत कई नेताओं ने रामदेव राय को श्रद्धांजलि दी है।




राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया,''कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक अभिभावक आदरणीय श्री रामदेव राय जी के असामयिक निधन की ख़बर सुन दुखी हूँ। वो 7 बार विधायक और एक बार एमपी रहे। सामाजिक राजनीतिक जीवन में उनकी कमी सदा खलती रहेगी। विनम्र भावपूर्ण श्रद्धांजलि।




बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने ट्वीट किया,'बछवाड़ा के विधायक और हम सब के अभिभावक श्री रामदेव राय जी नही रहे । विनम्र श्रद्धांजलि ॐ शांति




रामदेव राय 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर छठी बार विधायक बने थे। उन्होंने 13 वर्ष की उम्र से ही छात्र नेता के रूप में सामाजिक कार्य शुरू कर दिया था। 29 साल की उम्र में 1972 में पहली बार बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। 1973 में उन्हें मंत्री बनाया गया था। वह बछवाड़ा विधानसभा सीट से दूसरी बार 1977 में चुनाव जीते। 1980 के चुनाव में बछवाड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर मिसाल कायम की थी।




रामदेव 1984 में लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर से पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे और विजय प्राप्त कर लोकसभा पहुंचे। फरवरी 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर बछवाड़ा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता। अक्टूबर 2005 में हुए चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत कर बिहार विधानसभा पहुंचे थे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।