मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बिहार विधानसभा चुनाव:जीतन राम मांझी बोले- नीतीश कुमार के साथ रहेंगे, NDA की सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगे

पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने जदयू से गठबंधन किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठ…

बिहार विधानसभा चुनाव:जीतन राम मांझी बोले- नीतीश कुमार के साथ रहेंगे, NDA की सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगे
बिहार विधानसभा चुनाव:जीतन राम मांझी बोले- नीतीश कुमार के साथ रहेंगे, NDA की सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगे | फ़ोटो: TVL News

पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने जदयू से गठबंधन किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी।हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने बुधवार को बताया, हमने जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन किया है और NDA का हिस्सा बन गए हैं। अगले बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है|




हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी अब जनता दल (युनाइटेड) के सहयोगी के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी राजग में है, इस कारण 'हम' भी राजग के साथ है। 





जीतन राम मांझी ने कहा कि,''जहां से सम्मान मिला है उस सम्मान को मद्देनजर रखते हुए हमने निर्णय लिया कि अगर हमें कहीं जाना ही है तो हम नीतीश कुमार जी के साथ रहेंगे। पार्टी में विलय नहीं कर के एक अलग पार्टनर के रूप में उनके साथ बिना शर्त के रहने का फैसला किया है|जिस गठबंधन के साथ हम लोग फैसला ले रहे हैं नीतीश कुमार के साथ और NDA के साथ, उसे जिताने के लिए हमारे कार्यकर्ता समस्त बिहार में लगेंगे और राज्यहित में बिहार में NDA की सरकार बने इसके लिए हम लोग एड़ी चोटी का पसीना एक कर देंगे|





हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद जी के गलत चक्कर में हम पड़ गए कि आओ भाई जो NDA काम कर के नहीं दे रही है वो हम करके देंगे लेकिन वहां हमें यही लगा कि वहां तो भाई-भतीजावाद है, करप्शन है, हर तरह से अपने बारे में विशेष सोच है न कि राज्य के लिए|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।