मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पटना: 6 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, बोला- छात्रा से कर रहा था गंदी बातचीत

पटना: बिहार पुलिस ने पटना में 6 साल के बच्चे को पीटने वाले शिक्षक को गिरफ़्तार किया। 6 साल के मासूम छात्र को बर्बरता पूर्वक पीटने वाले शिक्षक अमरकांत कुमार उर्फ कृष्णा उर्फ छोटू सर को पुलिस ने गिरफ्त…

पटना: 6 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, बोला- छात्रा से कर रहा था गंदी बातचीत
पटना: 6 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, बोला- छात्रा से कर रहा था गंदी बातचीत | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार पुलिस ने पटना में 6 साल के बच्चे को पीटने वाले शिक्षक को गिरफ़्तार किया।  6 साल के मासूम छात्र को बर्बरता पूर्वक पीटने वाले शिक्षक अमरकांत कुमार उर्फ कृष्णा उर्फ छोटू सर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| 



शिक्षक अमरकांत कुमार उर्फ कृष्णा के द्वारा छात्र की बुरी तरह पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस ने इसका स्वत संज्ञान लिया था|



केस दर्ज होने के बाद आरोपी अमरकांत कुमार नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में अपने चाचा मनोज कुमार के घर में छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया| अमरकांत पर आईपीसी (IPC) के अलावा जस्टिस जुविनाइल एक्ट की धारा के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है|



SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया, "शिक्षक स्कूल की एक छात्रा के साथ गलत बातचीत कर रहा था। बच्चे ने शिक्षक को बात करते देखा इसलिए शिक्षक ने ऐसा किया। मामले में शिक्षक को गिरफ़्तार कर लिया गया है।"



,''दरअसल 4-5 दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अमरकांत एक छोटे से बच्चे की निर्दयता से पिटाई करते हुए दिख रहा है| उसने मासूम छात्र  को पीटते-पीटते डंडा तोड़ दिया था| इसके बाद भी वो नहीं रुका और लात-घूंसों से पिटाई करने लगा| 



लगातार पिटाई से बच्चा बेहोश हो गया था| उसके पूरे शरीर पर खासकर सीने, पीठ और रीढ़ में गंभीर चोटें आईं थी| जख्मी छात्र को पटना मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया| हालत में सुधार होने पर मंगलवार को बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।