मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नीतीश जी की पार्टी का वजूद ख़त्म हो चुका है, बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है: RJD

पटना: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में जेडीयू के 6 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आरजेडी (RJD) ने जेडीयू में हुई इस टूट को लेकर नीतीश कुमार (Nitish…

नीतीश जी की पार्टी का वजूद ख़त्म हो चुका है, बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है: RJD
नीतीश जी की पार्टी का वजूद ख़त्म हो चुका है, बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है: RJD | फ़ोटो: TVL News

पटना: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में जेडीयू के 6 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आरजेडी (RJD) ने जेडीयू में हुई इस टूट को लेकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है।



राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार में जल्द ही जनता दल (यूनाइटेड) का सफाया हो जाएगा।अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड(JDU) के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर तेजप्रताप यादव ने कहा-अरुणाचल प्रदेश से शुरुआत हो चुकी है,अब बिहार में भी इनका सफाया हो जाएगा|



तेजप्रताप यादव ने कहा,''नीतीश जी की पार्टी का वजूद ख़त्म हो चुका है। सब जगह से टूट ही टूट हो रहा है। बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है। भाजपा का तो काम है, खा जाना सबको। किसान का मुद्दा जिस तरह चल रहा है, सरकार इसमें फंस चुकी है|




शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में JDU के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर RJD नेता तेज प्रताप यादव ने कहा-वहां (अरुणाचल प्रदेश) से शुरुआत हो चुकी है अब बिहार में भी इनका सफाया हो जाएगा। JDU पूरी तरह टूट चुका है। नीतीश कुमार जी ने बहुत गलत फैसला लिया और खुद अपनी पीठ में छुरा मारने का काम किया|




राजद नेता मनोज झा ने भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है। मनोज झा ने कहा,''JDU के 6 विधायकों को सहयोगी भाजपा ने अपनी तरफ कर लिया और नीतीश जी प्रतिकार की भाषा तक नहीं बोल पा रहे| मुझे नीतीश कुमार जी की बेबसी पर तरस आता है।



अरुणाचल प्रदेश में JDU के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर राजद नेता मनोज झा ने कहा,'मुझे नीतीश कुमार जी की बेबसी पर तरस आता है। उनकी पार्टी के 6 विधायकों को उनके गठबंधन सहयोगी (भाजपा) ने अपनी तरफ कर लिया और नीतीश जी प्रतिकार की भाषा तक नहीं बोल पा रहे|



अरुणाचल प्रदेश में JDU के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर बिहार उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा,'वो उनका अपना फैसला है, हम उनकी बात नहीं कर सकते। इसका कोई असर बिहार में नहीं पड़ेगा|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।