पटना: बिहा में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्यपाल से मुलाकात की है| बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के मुद्दे पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने पटना में राज्यपाल से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा,'' बिहार में सरकार का इक़बाल ख़त्म हो चुका है। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसे में प्रदेश की जनता भयभीत है। राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की हम लोगों ने मांग की है।
तेजस्वी यादव ने कहा,''बिहार में अपराध बढ़ते जा रहे हैं इसमें लूट, हत्या, रेप और रूपेश सिंह की हत्या इन सभी मामलों की स्थिति से राज्यपाल जी को अवगत कराया है। नीतीश कुमार जी लगातार जितना समीक्षा बैठक कर रहे हैं उतना ही अपराध बढ़ता जा रहा है| राज्यपाल जी का भी मानना है कि बिहार में अपराध बढ़े हैं इसको लेकर वो भी चिंतित है और उन्होंने कहा है कि इस पर वो हस्तक्षेप करेंगे|
राष्ट्रीय जनता दल ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया,''बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे माननीय नेता प्रतिपक्ष जी ने आज क़ानून व्यवस्था के मसले को लेकर महामहिम राज्यपाल से मुलाक़ात की। राज्यपाल ने भी क़ानून व्यवस्था को लेकर चिंता ज़ाहिर की।