नई दिल्ली: चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक नया गाँव बनाया है| अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक भारतीय सीमा के करीब 4.5 किमी अंदर स्थित है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक नया गांव बसाया है, जिनमें लगभग 101 घर हैं|चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में 'बनाए गए नए गांव' पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा,'' भारत की सुरक्षा पर असर डालने वाले सभी घटनाक्रमों पर सरकार लगातार नजर रखे हुए है|
चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में एक गाँव बनाने वाले मीडिया रिपोर्टों पर MEA ने कहा,''हमने भारत के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में चीन के निर्माण कार्य पर हालिया रिपोर्ट देखी है। चीन ने पिछले कई वर्षों में इस तरह की बुनियादी ढांचा निर्माण गतिविधि शुरू की है|
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा,''इसके जवाब में, हमारी सरकार ने भी सड़कों, पुलों आदि के निर्माण सहित सीमावर्ती बुनियादी ढाँचे को आगे बढ़ाया है, जिसने सीमा के साथ स्थानीय आबादी को बहुत-आवश्यक कनेक्टिविटी प्रदान की है|
MEA ने कहा,'' भारत की सुरक्षा पर असर डालने वाले सभी घटनाक्रमों पर सरकार लगातार नज़र रखती है और अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करती है। अरुणाचल प्रदेश सहित, अपने नागरिकों की आजीविका में सुधार के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत संरचना बनाने के उद्देश्य से सरकार प्रतिबद्ध है।
वहीँ बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भारतीय जमीन पर चीन के कब्जा करने को लेकर ट्वीट किया कि वह इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात करेंगे।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि लद्दाख और अरुणाचल में हमारे क्षेत्र में चीन के कब्जे को स्वीकार नहीं एक बड़ी गलती है। इन दोनों राज्यों से चुने गए भाजपा के सांसदों द्वारा सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि की गई है। जब भी मौका आएगा मैं राजनाथ से बातचीत करुंगा। विदेश मंत्रालय केवल इतना कहेगा कि हम तनाव घटाने के लिए वार्ता कर रहे हैं। इसका क्या मतलब है?