मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

इतनी बेशर्म, विफल-नाकारा व निक्कमी सरकार पृथ्वी ग्रह पर कहीं और नहीं मिलेगी: तेजस्वी का नीतीश सरकार और केंद्र पर करारा हमला

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को नीतीश सरकार और केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने नीतीश सरकार को नकारा और विफल सरकार बताते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से आपद…

इतनी बेशर्म, विफल-नाकारा व निक्कमी सरकार पृथ्वी ग्रह पर कहीं और नहीं मिलेगी: तेजस्वी का नीतीश सरकार और केंद्र पर करारा हमला
इतनी बेशर्म, विफल-नाकारा व निक्कमी सरकार पृथ्वी ग्रह पर कहीं और नहीं मिलेगी: तेजस्वी का नीतीश सरकार और केंद्र पर करारा हमला | फ़ोटो: TVL News

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को नीतीश सरकार और केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने नीतीश सरकार को नकारा और विफल सरकार बताते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से आपदा, विपदा के समय केंद्र सरकार का सकारात्मक सहयोग बिहार को कभी नहीं मिला।



तेजस्वी यादव ने कहा कि,'बिहार से NDA के 40 में से 39 लोकसभा सांसद,9 राज्यसभा MP,5 केंद्रीय मंत्री है। 16 वर्षों से NDA के CM नीतीश कुमार और दो-दो उपमुख्यमंत्री है फिर भी बिहार वैक्सीन, ऑक्सीजन और बेड की उपलब्धता में सबसे नीचे है।इतनी बेशर्म,विफल,नाकारा व निक्कमी सरकार पृथ्वी ग्रह पर कहीं और नहीं मिलेगी।



तेजस्वी यादव ने कहा कि,''चमकी बुख़ार,बाढ़-सुखाड़,श्रमिकों का पलायन,कोरोना इत्यादि में बिहार को कभी भी केंद्र का सकारात्मक सहयोग नहीं मिला।बिहारवासियों ने लोकसभा में NDA को प्रचंड बहुमत दिया लेकिन केंद्र की पक्षपाती नीतियों, निर्णयों से ऐसा प्रतीत होता है मानों केंद्र बिहार को देश का अभिन्न अंग नहीं मानती|



जनसंख्या व क्षेत्रफल के साथ साथ ग़रीबी, बेरोज़गारी, पलायन और कोरोना संक्रमण दर इत्यादि में बिहार देश के अव्वल प्रदेशों में है लेकिन बिहार को उस अनुपात में केंद्र सरकार से सहयोग नहीं मिलता।  इसका दोषी मैं NDA के 48 सांसदों, बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानता हूँ।




तेजस्वी यादव ने कहा कि,बिहार वैक्सीनेशन (टीकाकरण) में सबसे नीचे लेकिन वैक्सीन (टीके) की बर्बादी करने में ऊपर है। आप इसी से समझ जाइये,बिहार सरकार और उसकी स्वास्थ्य व्यवस्था किन हाथों में है? PS- नीतीश कुमार 16 वर्षों से CM है जहाँ कोरोना महामारी तो छोड़िए साधारण चमकी बुख़ार से ही हजारों बच्चे मरते है।




तेजस्वी ने कहा कि,''क्या आपने नीतीश जी को किसी बैठक में मज़बूती से बिहार का हक-हिस्सा माँगते देखा व सुना है। बाकी प्रदेशों के CM तार्किक, तथ्यात्मक तथा आक्रामक रूप से अपने प्रदेश की समस्याओं,संसाधनों की कमी, केंद्र द्वारा असहयोग इत्यादि को खुल कर व्यक्त करते है लेकिन ये डरे सहमे और दुबके से रहते है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।