मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बड़ी ख़बरें: कोरोना के हालात पर पीएम मोदी की बैठक| वैक्सीन के अलग-अलग दाम के पीछे कोई तर्क नहीं-सचिन पायलट

नई दिल्ली: कोरोना के हालात पर पीएम मोदी की बैठक, देश में कोरोना के हालात पर आज बैठक की, राज्यों में कोविड की स्थिति की जानकारी दी गई, दवाइयों की कमी,टीकाकरण को लेकर निर्देश दिए, राज्य वैक्सीनेशन की ग…

बड़ी ख़बरें: कोरोना के हालात पर पीएम मोदी की बैठक| वैक्सीन के अलग-अलग दाम के पीछे कोई तर्क नहीं-सचिन पायलट
बड़ी ख़बरें: कोरोना के हालात पर पीएम मोदी की बैठक| वैक्सीन के अलग-अलग दाम के पीछे कोई तर्क नहीं-सचिन पायलट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कोरोना के हालात पर पीएम मोदी की बैठक, देश में कोरोना के हालात पर आज बैठक की, राज्यों में कोविड की स्थिति की जानकारी दी गई, दवाइयों की कमी,टीकाकरण को लेकर निर्देश दिए, राज्य वैक्सीनेशन की गति में कमी न आने दें-PM| गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ भी रहे मौजूद




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,'' पिछले साल का अनियोजित लॉकडाउन जनता पर घातक वार था इसलिए मैं सम्पूर्ण लॉकडाउन के ख़िलाफ़ हूँ। लेकिन PM की नाकामी व केंद्र सरकार की ज़ीरो रणनीति देश को पूर्ण लॉकडाउन की ओर धकेल रहे हैं। ऐसे में ग़रीब जनता को आर्थिक पैकिज और तुरंत हर तरह की सहायता देना ज़रूरी है।



दिल्ली - CM केजरीवाल ने PM मोदी को चिट्ठी लिखी, सीएम ने PM नरेंद्र मोदी का जताया आभार,  दिल्ली को ऑक्सीजन देने पर आभार जताया,  इतनी ऑक्सीजन दिल्ली को रोज मिले-केजरीवाल, कल पहली बार 700 MT ऑक्सीजन मिली थी।




दिल्ली: वैक्सीन के अलग-अलग दाम के पीछे कोई तर्क नहीं है। जब सीमेंट, स्टील, हवाई यात्रा के दाम का नियंत्रण हो सकता है तो जान बचाने वाली वैक्सीन के दाम पर नियंत्रण क्यों नहीं हो सकता। वैक्सीन कंपनी को अगर मुनाफा कमाना ही है तो दूसरी दवाइयों पर कमाएं: कांग्रेस नेता सचिन पायलट



 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया ट्वीट, अमेठी में 1812 सर्विलांस टीमों का गठन, घर-घर जाकर गंभीर मरीजों की होगी पहचान, गंभीर मरीजों की सैंपलिंग की जाएगी-स्मृति, कोविड 19 के संबंध में जागरूक किया जाएगा, 9 मई तक गांव-गांव में चलेगा अभियान, अभियान में अमेठीवासियों से सहयोग की अपील।



बिहार- वर्तमान में प्रदेश में ऑक्सीजन की जितनी आवश्यकता है उससे ज्यादा कोटा केंद्र द्वारा बिहार को दिया गया है। कहीं ऑक्सीजन की कमी नहीं है। जहां ऑक्सीजन की जरूरत है, वहां ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है| जिस प्रकार कोविड मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसी परिस्थिति में हमें और ज्यादा चिकित्सकों, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की आवश्यकता है। जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट को जितनी संख्या में आवश्यकता महसूस हो, बहाली कर सकते हैं: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे



पश्चिम बंगाल - मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा एलान| यात्रियों को RTPCR टेस्ट कराना होगा-ममता, 'बंगाल आने वाले सभी लोगों का होगा टेस्ट', 'संक्रमितों को 14 दिन क्वारेंटाइन में रखेंगे'...




उत्तर प्रदेश-राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 26,780 नए कोविड मामले और 353 मौतें दर्ज़ की गईं। कुल मामले: 14,25,916 मृत्यु: 14,501 सक्रिय मामले: 2,59,844




लखनऊ- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू का ट्वीट, कुशीनगर के जिला अस्पताल का हाल दयनीय, कुशीनगर जिला अस्पताल का वीडियो शेयर किया', एक-एक बेड पर 2-2 मरीजों का इलाज-लल्लू, बाकी मरीजों ने जमीन को ही बिस्तर बनाया, न बिस्तर, न ऑक्सीजन, न दवाइयां,  कोरोना के इस तांडव से उप्र बेहाल है, योगी जी के मुताबिक यूपी खुशहाल है-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष



लखनऊ- यूपी में 24 घंटे में 26780 नए कोरोना केस, 24 घंटे में यूपी में 353 लोगों की मौत हुई, लखनऊ में सबसे ज्यादा 1865 नए मरीज, लखनऊ में 24 घंटे में कोरोना से 65 मौतें, कानपुर में 782 नए केस, 49 मौतें हुई, गौतमबुद्धनगर में 1227 केस, 13 मौतें हुई, मेरठ में 1167 नए केस, 12 मौतें हुई,  वाराणसी में 796 नए मरीज, 10 मौतें हुई, गाजियाबाद में 953 नए केस, 15 मौतें, मुरादाबाद में 24 घंटे में 1303 नए मरीज।



लखनऊ- हाईकोर्ट में समय से पहले ग्रीष्मावकाश घोषित, कोरोना संक्रमण को देखकर ग्रीष्मावकाश घोषित, इलाहाबाद HC, अधीनस्थ कोर्ट में ग्रीष्मावकाश, 10 मई से 4 जून तक रहेगा ग्रीष्मावकाश, अधीनस्थ न्यायालयों में भी रहेगा ग्रीष्मावकाश, पहले 1 जून से 30 जून तक था ग्रीष्मावकाश, रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश।




उत्तरप्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव हुए। 8176 ग्राम प्रधान, 7,32,000 ग्राम पंचायत सदस्य, 75,852 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 3050 जिला पंचायत सदस्य के पद हैं: राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार उत्तरप्रदेश



13 लाख उम्मीदवार इस निर्वाचन में खड़े हुए। 12 लाख से ज्यादा सरकारी अधिकारियों और 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने जिला प्रशासन के नेतृत्व में पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्वक पूरा कराया है: राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार उत्तरप्रदेश



लखनऊ- एडीजी एलओ प्रशांत कुमार का बयान- दवाओं की कालाबाजारी को लेकर सख्ती, अबतक 117 लोगों को किया गया अरेस्ट, 282 इंजेक्शन, 1263 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद', 818 ऑक्सीमीटर, 52 लाख कैश बरामद हुआ।



आगरा- हॉस्पिटल संचालकों की नहीं चलेगी मनमानी, आपदा में अवसर तलाश रहे निजी अस्पताल, आईजी रेंज ने संचालकों के साथ की बैठक, टास्क फोर्स बनाकर हॉस्पिटल में होगी छापेमारी, हॉस्पिटल संचालकों को तय कीमतें लेने के आदेश।



बुलंदशहर- बिल्लाह मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल हुआ सील, कोविड मरीजों के तीमारदारों से कर रहा था वसूली, हॉस्पिटल को CDO अभिषेक पांडेय ने किया सील, ऑक्सीजन, बेड और दवाइयों पर 3-4 गुना वसूली, तीमारदारों की शिकायत पर CDO ने की कार्रवाई, हॉस्पिटल प्रबंधन पर सिटी कोतवाली में एफआईआर।



मुरादाबाद- नाबालिग किशोरी की युवक ने की पिटाई, अश्लील हरकतों का विरोध करने पर पिटाई, नाबालिग लड़की को ज़मीन पर पटककर मारा, गंभीर हालत में नाबालिग अस्पताल में भर्ती, मुराजाबाद के थाना मझौला इलाके की घटना।  



अलीगढ़- राधिका ऑक्सीजन प्लांट मालकिन ने तोड़ी चुप्पी, प्लांट मालकिन आस्था अग्रवाल ने दर्द बयां किया, सिटी मजिस्ट्रेट के भेजे 3 कर्मचारी बना रहे दबाव, प्लांट मालकिन ने दबाव बनाने का लगाया आरोप, थाना जवां पुलिस को दी लिखित में शिकायत, लोग ऑक्सीजन के लिए भटकने को हैं मजबूर, जिला प्रशासन के लगाए गए लोग निकले दलाल।


फतेहपुर- थानेदार ने नवनिर्वाचित प्रधान को दी धमकी, गाली गलौज कर जेल भेजने की दी धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, हारे प्रधान से पैसे लेकर थानेदार ने दी धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद नहीं हुई कार्रवाई, जांच में भी थानेदार को बचाने में जुटे अफसर, हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव का मामला।    


बिजनौर- विजय जुलूस का वीडियो हुआ वायरल,  कोविड प्रोटोकाल की उड़ाई जा रही धज्जियां,  प्रधान समर्थक ढोल नगाड़ों पर कर रहे डांस,  हारे प्रत्याशी को समर्थकों ने घर में घुसकर पीटा, थाना स्योहारा के किवाड़ इलाके का मामला।    


अमरोहा- एसडीएम ने नवनिर्वाचित प्रधानों को दिए निर्देश, निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक करें, गांव में कोरोना संक्रमितों को दवाएं वितरित करें, कंटेनमेंट जोन में रोजोना सेनेटाइजेशन कराएं।      .  



बाराबंकी- जीते प्रत्याशी से वापस मांगा जा रहा प्रमाण पत्र, प्रमाण पत्र वापस मांगने से पंचायत सदस्यों में आक्रोश, एसडीएम, डीएम, समेत सीएम पोर्टल पर की शिकायत, सिरौलीगौसपुर विकासखंड के डूडी का मामला


बांदा- लॉकडाउन की नगरीय क्षेत्रों में उड़ी धज्जियां, आमदिनों की तरह सड़कों पर टहल रहे लोग, पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने में नाकाम, अतर्रा में कोविड नियमों का नहीं हो रहा पालन








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।