पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बुधवार को 71 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान खत्म हो गया है| बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दूसरे दौर में पहुंचने के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बेरोजगारी, शिक??षा-स्वास्थ्य और उद्योग के मुद्दे को लेकर बोला हमला
राजद नेता ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने बिहार के शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र और उद्योग-धंधों को चौपट कर दिया है| तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, आदरणीय नीतीश जी मानते है कि उन्होंने बिहार में 15 वर्ष के शासनकाल में शिक्षा,स्वास्थ्य,उद्योग चौपट करने के साथ-2 दो पीढ़ियों का वर्तमान और भविष्य बर्बाद किया है इसलिए वो बेरोजगारी, नौकरी, कारख़ाने,निवेश और पलायन पर कभी कुछ नहीं बोलते। क्या उन्हें इन मुद्दों पर नहीं बोलना चाहिए?
इससे पहले तेजस्वी ने कहा था,'हमारे मुद्दे है नौकरी, सिंचाई, कमाई, दवाई, पढ़ाई, लिखाई, सुनवाई और कारवाई लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी इन पर बात ना कर अवांछित मुद्दों पर बोल रहे है। हमारी सरकार आने पर बिहारवासियों को कमाई, पढ़ाई और दवाई के लिए बाहर नहीं जाना होगा।